लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो से साझेदारी के बाद गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा- करोड़ों लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए इस डील पर हमें गर्व

By रजनीश | Updated: July 15, 2020 19:53 IST

गूगल रिलायंस के वेंचर जियो प्लेटफॉर्म्स में 4.5 बिलियन डॉलर यानी 33,737 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। मुकेश अंबानी ने आज इस निवेश की जानकारी कंपनी की सालाना बैठक में दी।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी ने एलान किया कि जियो प्लेटफॉर्म में एक रणनीतिक निवेशक के रूप में गूगल के साथ हमने एक निवेश समझौता किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि हर किसी के पास इंटरनेट होना चाहिए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी ने बुधवार को कई अहम ऐलान किए। उन्होंने बताया कि अगले साल तक 5जी तकनीक लॉन्च की जा सकती है। मुकेश अंबानी ने बताया कि Google और Jio साथ मिलकर एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे, जो एंट्री लेवल के 4G/5G स्मार्टफोन के लिए होगा। 

जियो और गूगल मिलकर भारत को 2G-मुक्त बनाएंगे। अंबानी ने यह भी बताया कि सर्च इंजन कंपनी गूगल ने जियो के प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

जियो के साथ हुए करार पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, ''सभी के पास इंटरनेट की पहुंच होनी चाहिए। गूगल के इंडिया डिजिटाइजेशन फंड से 4.5 बिलियन डॉलर के अपने पहले निवेश के जरिए भारत में करोड़ों लोग जिनके पास स्मार्टफोन भी नहीं है उन तक पहुंच बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ पार्टरनरशिप पर गर्व है।'

मुकेश अंबानी ने एलान किया कि जियो प्लेटफॉर्म में एक रणनीतिक निवेशक के रूप में गूगल के साथ हमने एक निवेश समझौता किया है। इसके तहत गूगल जियो प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये निवेश करेगा और 7.7 फीसद हिस्सेदारी इसके जरिए गूगल को मिलेगी।

मुकेश अंबानी ने कहा- संकट के समय बड़े अवसर भी आते हैं। RIL का मार्केट कैप 150 बिलियन डॉलर को पार कर गया है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने गूगल के साथ करार का एलान किया। 

टॅग्स :सुंदर पिचाईगूगलरिलायंस जियोमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की