लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन तलाश रहे हैं अपना प्यार? तो जान ले ये बात, कई डेटिंग ऐप ने किया बड़ा फेरबदल

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2021 12:51 IST

कोरोना संकट के इस दौर में ऑनलाइन डेटिंग का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। इस बीच एक खास चीज की भी डिमांड बढ़ गई है। अगर आपको भी डेटिंग ऐप पर ज्यादा लाइक्स चाहिए तो इसे अपनाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ गया है ऑनलाइन डेटिंग का प्रचलनइस बीच डेटिंग ऐप पर यूजर्स उन लोगों को ज्यादा खोज रहे हैं, जिन्होंने वैक्सीन ले ली हैवैक्सीन ले चुके यूजर्स को ज्यादा पसंद किया जा रहा है

तकनीक के इस जमाने में डोटिंग ऐप हमेशा से लोगों की पसंद रहा है। कोरोना काल में तो ये और भी अहम हो गया है। खासकर लोगों में ऑनलाइन डेटिंग करने की रवायत भी बढ़ी है।

आमतौर पर डेटिंग के लिए हम किसी ऐसे शख्स को तलाशते हैं जो देखने में अच्छा लगे, उसके अपने कुछ विचार हों, बातचीत करने में बोरिंग न हो और उसमें एक तरह की शालीनता भी हो। ये कुछ अहम फैक्टर हैं, जिसे अमूमन हर कोई खोजता है। अब इसमें एक नहीं चीज जुड़ गई है।

कई लोकप्रिय डेटिंग ऐप जैसे टिंडर, बंमब्ल, ओके क्यूपिड (OK Cupid) आदि के डाटा के अनुसार अब कई यूजर्स ऐसे लोगों को खोज रहे हैं जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन ले ली हो या फिर जल्द भी भविष्य में इसे लेने की योजना बना रहे हों।

'द गार्डियन' की एक रिपोर्ट के अनुसार 'इलेट डेट' (Elate Date) नाम के एक ऐप ने तो बकायदा 'वैक्सीन स्टेटस' नाम से एक अलग सेक्शन ही जोड़ दिया है। इसका मकसद ये है कि यूजर्स ऐसे स्टेटस यानी वैक्सीन ले चुके लोगों को आसानी से ऐप पर खोज सकें।

 डेटिंग ऐप में बायोडेटा में 'वैक्सीनेशन' की जानकारी देने पर जोर

यही नहीं कई यूजर्स ऐप में अपने साझा किए जा रहे बायोडेटा में 'वैक्सीनेशन', 'शॉट्स' जैसे शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही नहीं कई यूजर्स को दूसरे लोगों से केवल इसलिए भी खारिज होना पड़ा रहा है कि उन्होंने वाक्सीन नहीं लगाई है या फिर इसे लेकर कुछ अलग राय रखते हैं।

OK Cupid ऐप के प्रवक्ता माइकल केई ने बताया कि अभी के समय में डेटिंग ऐप में वैक्सीनेशन की बात बताना सबसे हॉट ट्रेंड बना हुआ है। इनके अनुसार जिन लोगों ने वैक्सीन ली है, उन्हें ज्यादा लाइक्स मिल रहे हैं।

ऐसे ही 'इलेट डेट' के संस्थापक संजय पंचाल के अनुसार, 'ये अच्छी बात साबित हो रही है, जब आप बताते हैं कि आपने वैक्सीन लिया है। हमारा रिसर्च बताता है कि 60 प्रतिशत से ज्यादा यूजर्स ऐसे लोगों के साथ डेटिंग में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं जो टीकाकरण के खिलाफ हैं।'

कई ऐप वीडियो कॉल जैसे फीचर्स भी यूजर्स के लिए लेकर आए हैं ताकि लोग सुरक्षित डेटिंग कर सकें।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की