लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: बीते दिनों में 30 परसेंट बढ़ गया डेटा का यूज, कंपनियों और संगठन ने ग्राहकों से की ये गुजारिश

By रजनीश | Updated: March 27, 2020 10:41 IST

लॉकडाउन के चलते एक-दूसरे से मिलना बंद होने, स्कूल, कॉलेज बंद होने, ऑफिस बंद होने से लोग घरों में हैं। घरों में लोग अपना समय ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए व्यतीत कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेल्युलर ऑपरेटर संघ के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने कहा कि हम लोगों से जिम्मेदारी के साथ नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल उपयोगकर्ता व्यस्त समय के अलावा सुबह या देर शाम को ऑनलाइन गतिविधियां कर सकते हैं।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। घर से बाहर न निकलें के चलते कई कंपनियों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) कर रहे हैं। और घर से वही काम संभव है जो इंटरनेट के जरिए हो सकत है। इसके अलावा स्कूलों कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र और अन्य लोग भी पूरी तरह से घरों में हैं। इन सबके चलते इंटरनेट का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। 

डेटा की खपत को देखते हुए मोबाइल दूरसंचार सेवा कंपनियों के संगठन COAI (सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने बुधवार को मोबाइल यूज़र्स से डेटा का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। ताकि आवश्यक सेवाएं आसानी से चल सकें। 

सीओएआई ने जनता से ये अपील ऐसे समय में की है, जब पिछले कुछ दिनों में डेटा का उपयोग लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गया है। इसके पीछे लोगों का वर्क फ्रॉम होम करने के साथ ही अन्य लोगों का घरों में बैठे-बैठे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी (OTT) प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन मूवी देखना, यूट्यूब वीडियो आदि शामिल है।

भारतीय सेल्युलर ऑपरेटर संघ के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने कहा कि हम लोगों से जिम्मेदारी के साथ नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए कह रहे हैं। इंटरनेट और नेटवर्क के किसी भी गैर-जरूरी इस्तेमाल से बचने के लिए दूरदराज में चल रहे काम, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, भुगतान और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं सुचारू रूप से और निर्बाध रूप से चल सकें।

उन्होंने कहा कि मोबाइल उपयोगकर्ता व्यस्त समय के अलावा सुबह या देर शाम को ऑनलाइन गतिविधियां कर सकते हैं। मैथ्यूज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में डेटा की डिमांड 20-30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। 

इंटरनेट के ज्यादा इस्तेमाल से जरूरी सेवाएं बाधित न हो इसके लिए कई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एचडी कंटेंट की सेवा भी फिलहाल के लिए रोक दी है।

टॅग्स :इंटरनेटकोरोना वायरसनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की