लाइव न्यूज़ :

यूसी ब्राउजर भारत में पेश करेगी क्लाउड स्टोरेज सर्विस UC Drive

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 15:46 IST

UC Browser ने भारतीय बाजार में इन ऐप क्लाउड स्टोरेज सर्विस यूसी ड्राइव को लॉन्च करने की घोषणा की है। यूजर अपने मोबाइल के स्टोरेज या मेमोरी का इस्तेमाल किए बगैर ब्राउजिंग करते समय अलग-अलग तरह के कंटेंट सीधे डाउनलोड कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देUC यूजर के मोबाइल पर स्टोर किए गए फोटो, वीडियोज, गाने से तालमेल बैठा सकेगाकंपनी अपने यूजर्स को UC Drive फ्री में उपलब्ध कराएगी

दुनिया की नंबर वन थर्ड पार्टी मोबाइल ब्राउजर UC Browser भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के इन से इन ऐप क्लाउड स्टोरेज सर्विस यूसी ड्राइव को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में यह कहा है कि भारतीय यूजर इन ऐप क्लाउड स्टोरेज के तौर पर UC Drive, यूसी ब्राउजर के भीतर ही ब्राउजिंग परिदृश्य से निर्बाध रूप से जुड़ सकेगा। UC यूजर के मोबाइल पर स्टोर किए गए फोटो, वीडियोज, गाने से तालमेल बैठा सकेगा।

इससे यह भी फायदा होगा कि यूजर अपने मोबाइल के स्टोरेज या मेमोरी का इस्तेमाल किए बगैर ब्राउजिंग करते समय अलग-अलग तरह के कंटेंट सीधे डाउनलोड कर सकेंगे।

यूजर के लिए फ्री होगी सर्विस

कंपनी अपने यूजर्स को UC Drive फ्री में उपलब्ध कराएगी। इसमें यूजर्स को ज्यादा क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। बता दें कि दुनियाभर में यह यूसी ड्राइव का पहला लॉन्च होगा। गौर करें तो यूसी ब्राउजर के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। पूरी दुनिया में भारत में ही यूसी ब्राउजर को 50 पर्सेंट से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है।

UC वेब ग्लोबल बिजनेस के उपाध्यक्ष हुआइयुआन यैंग ने कहा कि भारत जैसे मोबाइल के बाजार में लगभग सभी डिजिटल गतिविधियां मोबाइल फोन की ओर रुख कर रही हैं जिसमें फिल्में देखने से लेकर तस्वीरें खींचना और फाइल शेयर करना शामिल है। इस तरह के परिदृश्य में यूजर को क्लाउड स्टोरेज और सिंकिंग विकल्पों के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की