लाइव न्यूज़ :

Twitter के सीईओ जैक डोर्सी ने उड़ाया Facebook का मजाक, सिर्फ 3 शब्दों में कहीं ये बात

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 6, 2019 13:24 IST

डोर्सी ने Facebook के नए लोगो की कैपिटल लेटर्स वाली डिजाइन का मजाक उड़ाया है। जैक ने एक ट्वीट के जरिए फेसबुक के नए लोगो का मजाक बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देडोर्सी ने Facebook के नए लोगो की कैपिटल लेटर्स वाली डिजाइन का मजाक उड़ाया हैइस ट्वीट में जैक ने सिर्फ 3 शब्द लिखे हैं  'Twitter from TWITTER.'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने फेसबुक की ओर से जारी किए गए नए लोगो का मजाक उड़ाया है। जैक ने एक ट्वीट के जरिए फेसबुक के नए लोगो का मजाक बनाया है। इस ट्वीट में जैक ने सिर्फ 3 शब्द लिखे हैं  'Twitter from TWITTER.'

इस ट्वीट को पहली बार देखने से यह लगेगा कि डोर्सी ने Facebook के नए लोगो की कैपिटल लेटर्स वाली डिजाइन का मजाक उड़ाया है।

दरअसल, फेसबुक ने सोमवार को ही अपने नए लोगो से पर्दा उठाया है। फेसबुक के नए लोगो का हर एक कलर कंपनी के दूसरे ऐप को दर्शाता है। ब्लू कलर फेसबुक  के लिए, ग्रीन कलर व्हाट्सऐप के लिए, पिंक कलर इंस्टाग्राम के लिए है। रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook के इस नए लोगो को अगले कुछ हफ्तों में यूज किया जाएगा। कंपनी इसे मार्केटिंग और प्रॉडक्ट्स के लिए इस्तेमाल करेगी।

ये नया लोगो दरअसल कंपनी ने इसलिए लाया कि इसे फेसबुक के दूसरे ऐप जैसे व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम के पेरेंट कंपनी के तौर पर दिखा सके। इसके साथ ही फेसबुक ने हाल ही से अपने दूसरे प्रॉडक्ट्स जैसे- व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर 'by Facebook' लिखना शुरू कर दिया है। इस लोगो को इसी जगह पर इस्तेमाल किया जाएगा।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडियामोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की