लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक प्रतिबंध: सरकार ने गूगल, एपल से न्यायालय के आदेश का पालन करने के लिए कहा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 17, 2019 06:19 IST

 सरकार ने गूगल और एप्पल को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश का पालन करने को कहा है जिसमें लोकप्रिय मोबाइल एप्प टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया है.

Open in App

 सरकार ने गूगल और एप्पल को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश का पालन करने को कहा है जिसमें लोकप्रिय मोबाइल एप्प टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया है. सूत्रों ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट के तीन अप्रैल के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट के इनकार करने के बाद कल इन दो अमेरिकी कंपनियों गूगल और एप्पल को इस संबंध में निर्देश भेजे गए हैं.

अदालत ने केंद्र को टिकटॉक पर रोक लगाने का निर्देश दिया था. टिकटॉक पर अश्लील सामग्री परोसने का आरोप है. एप्पल और गूगल ने इस संबंध में भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं दिया है. शीर्ष अदालत ने कल कहा कि प्रतिबंध का निर्देश सिर्फ एक अंतरिम आदेश है और 16 अप्रैल को मद्रास हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई प्रस्तावित है.

वहीं, मद्रास हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि मीडिया रिपोर्टों से स्पष्ट है कि इस तरह के मोबाइल एप्प के जरिये अश्लील और अनुचित सामग्री उपलब्ध कराई गई है. अदालत ने मीडिया को टिकटॉक से बने वीडियो का प्रसारण नहीं करने का भी निर्देश दिया था.

टिकटॉक एप्प का मालिकाना हक चीन की कंपनी बाइटडांस के पास है. यह एप्प लोगों को छोटे वीडियो बनाने और उन्हें साझा करने की सुविधा देता है. टिकटॉक ने आज बयान में कहा कि उसे भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

टेकमेनिया अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज