लाइव न्यूज़ :

Snapchat down problem: स्नैपचैट हुआ डाउन, फोटो अपलोड करने में आई समस्या, सोशल मीडिया पर आ रही हैं प्रतिक्रिया

By धीरज मिश्रा | Updated: February 9, 2024 14:45 IST

Snapchat down problem: स्नैपचैट इस्तेमाल करने वाले यूजरों के लिए सबसे बड़ी समस्या तब खड़ी हो गई जब स्नैपचैट का सर्वर डाउन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्नैपचैट इस्तेमाल करने वाले यूजरों को आई समस्या सोशल मीडिया पर स्नैपचैट को लेकर आ रही हैं प्रतिक्रिया यूजर न ही फोटो अपलोड कर सके और न ही इस एप का इस्तेमाल कर अपने दोस्तों को फोटो या संदेश भेज सके

Snapchat down problem: स्नैपचैट इस्तेमाल करने वाले यूजरों के लिए सबसे बड़ी समस्या तब खड़ी हो गई जब स्नैपचैट का सर्वर डाउन हो गया।

स्नैपचैट इस्तेमाल करने वाले यूजर न ही फोटो अपलोड कर सके और न ही इस एप का इस्तेमाल कर अपने दोस्तों को फोटो या संदेश भेज सके। देखिए, सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया आ रही हैं।

बताते चले कि स्नैपचैट डाउन होने के कारण सिर्फ भारत के यूजरों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बल्कि, स्नैपचैट डाउन होने से दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में लाखों यूजर इससे प्रभावित हुए हैं।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शुक्रवार को दुनिया के अलग अलग 1900 हिस्सों में यूजरों ने बताया है कि उन्हें स्नैपचैट चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, भारत में दोपहर 12 बजे के बाद के करीब यह समस्या पैदा हुई है।

सोशल मीडिया पर लगातार लोग इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।फिलहाल स्नैपचैट को लेकर कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

क्या हो रही हैं समस्याएं

स्नैपचैट डाउन होने की वजह से यूजरों को दूसरों को संदेश भेजने में काफी दिक्कतें आई हैं। यूजर न ही पोस्ट कर पा रहे हैं और न ही मीडिया फाइल्ड देख पा रहे हैं। वहीं कुछ यूजरों का कहना है कि उनका एकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गया है।

मालूम हो कि स्नैपचैट डाउन होने की समस्या यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले इसी साल में स्नैपचैट डाउन हुआ था।

स्नैपचैट के फायदे क्या हैं

स्नैपचैट आमतौर पर सभी के मोबाइल फोन में होता है। इस एप को फोटो, वीडियो के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यूजर इस एप का इस्तेमाल एक दूसरे के साथ घंटो चैट करने के लिए करते हैं।

इस एप में खास बात यह है कि यहां आपको चैट रद्द करने की जरूरत नहीं पड़ती है। एक दूसरे के साथ चैट अपने आप डिलीट हो जाती है। यह सब इस एप के माध्यम से हो जाता है। इस एप को अब तक प्ले स्टोर से एक बिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं। 

टॅग्स :स्नैपचैटसोशल मीडियावायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की