लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिवसेना ने दर्ज कराई शिकायत, हिंदुओं और भारत को विश्वभर में बदनाम करने का लगाया आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 20:27 IST

शिवसेना ने अपनी शिकायत में कहा कि अमेरिकी कंपनी नेटफ्लिक्स हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। रमेश सोलंकी ने 'सेक्रेड गेम्स', 'लैला' और 'घोल' का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सीरियल्स में हिंदुओं और भारत का गलत तरीके से चित्रण किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने अपनी शिकायत में कहा कि अमेरिकी कंपनी नेटफ्लिक्स हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। रमेश सोलंकी ने 'सेक्रेड गेम्स', 'लैला' और 'घोल' का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सीरियल्स में हिंदुओं और भारत का गलत तरीके से चित्रण किया गया है।

शिवसेना आईटी सेल के सदस्य ने अमेरिकी कंपनी नेटफ्लिक्स पर भारत और हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लगाया है। शिवसेना आईटी सेल के सदस्य रमेश सोलंकी ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी है और कार्रवाई की मांग की है। शिवसेना ने 'सेक्रेड गेम्स' 'लैला' और 'घोल सहित स्टैंडअप कमेडियन हसन मिन्हाज के शो का हवाला देते हुए नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में हिंदुओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।

शिवसेना ने अपनी शिकायत में कहा कि अमेरिकी कंपनी नेटफ्लिक्स हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। रमेश सोलंकी ने 'सेक्रेड गेम्स', 'लैला' और 'घोल' का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सीरियल्स में हिंदुओं और भारत का गलत तरीके से चित्रण किया गया है। इसके अलावा शिकायत में स्टैंडअप कॉमेडियन हसन मिन्हाज के शो का हवाला देते हुए नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में हिन्दुओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।

सोलंकी ने अपनी शिकायत में कहा, 'नेटफ्लिक्स इंडिया पर दिखाई जाने वाली लगभग सारी सीरीज़ वैश्विक स्तर पर भारत को बदनाम करने की मंशा दर्शाती हैं। यह प्लेटफॉर्म गहरी जमी हिन्दूफोबिया (हिन्दुओं को लेकर भय) के चलते देश की खराब छवि दिखा रहा है।'

उन्होंने कहा, 'मैं अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि ऊपर बताई गई इन सारी सीरीज़ पर नजर डालें और नेटफ्लिक्स टीम को समन भेजने से लेकर उनका लाइसेंस रद्द करने तक जो भी जरूरी कदम लगे, वह उठाएं।'

टॅग्स :नेटफ्लिक्सशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की