लाइव न्यूज़ :

Samsung लाएगा दुनिया का पहला 64MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, ये होंगी खूबियां

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 24, 2019 11:27 IST

Samsung अब Galaxy A70S लॉन्च करने वाला है। गैलेक्सी ए70एस फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर होगा जो दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। सैमसंग इस स्मार्टफोन को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देगैलेक्सी ए70एस फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर होगा जो दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगास्मार्टफोन को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता हैGalaxy A70S स्मार्टफोन सैमसंग के ISOCELL ब्राइट GW1 कैमरा सेंसर के साथ आएगा

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने इस साल की शुरूआत में नया स्मार्टफोन Galaxy A70 को लॉन्च किया था। फोन में इनफिनिटी यू डिस्प्ले और तीन रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं अब कंपनी एक और नए फोन लाने की तैयारी में है।

खबर है कि Samsung अब Galaxy A70S लॉन्च करने वाला है। गैलेक्सी ए70एस फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर होगा जो दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। सैमसंग इस स्मार्टफोन को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकता है। हालांकि फोन के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है।

Galaxy A70S

लीक खबरों के मुताबिक, Galaxy A70S स्मार्टफोन सैमसंग के ISOCELL ब्राइट GW1 कैमरा सेंसर के साथ आएगा। ये लेंस साल के आखिर तक मास प्रोडक्शन के लिए जाएगा।

64 मेगापिक्सल वाले कैमरे के खास फीचर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी ए70एस के लिए इस सेंसर को लाया जाएगा। इस ISOCELL की खास बात है कि यह कम रौशनी में भी अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकता है। इसके अलावा यह सेंसर रियल टाइम एचडीआर सपोर्ट करता है। साथ ही स्लो मोशन में भी फुल HD क्वालिटी मिलेगी।

​​​​samsung-64mp-camera

सैमसंग Galaxy A70S स्मार्टफोन इस साल मार्च में लॉन्च हुए A70 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। फिलहाल Samsung Galaxy A70S के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठ पाया है लेकिन गैलेक्सी ए70 पर गौर करें तो इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रॉसेसर दिया गया है। इसका सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। इस फोन में के रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं और इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हैं।

samsung Galaxy A70

Galaxy A70 के स्पेसिफिकेशन्स को देखें तो उम्मीद की जा सकती है कि Galaxy A70S में सिर्फ कैमरा ही इंप्रूव नहीं होगा, बल्कि ये स्मार्टफोन नए प्रॉसेसर के साथ भी आ सकता है। हालांकि इस स्मार्टफोन वेरिएंट में भी अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की