लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy M30 की आज सेल, Jio दे रहा 3,110 रुपये का ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 9, 2019 11:36 IST

Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon से खरीद सकते हैं। फोन की खरीद पर ग्राहकों को जियो की ओर से ऑफर दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन की खासियत पर नजर डालें तो इसमें ट्रिपल कैमरे, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी जैसी खूबियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन रियर कैमरों के साथ आता है Samsung Galaxy M30Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगीसैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने M सीरीज से पर्दा उठाया था। इसके तहत Samsung Galaxy M30 बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। फोन को आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon से खरीद सकते हैं। फोन की खरीद पर ग्राहकों को जियो की ओर से ऑफर दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन की खासियत पर नजर डालें तो इसमें ट्रिपल कैमरे, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी जैसी खूबियां हैं।

Samsung Galaxy M30 की कीमत

भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी एम30 की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर आपको फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये होगी। Samsung Galaxy M30 ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

फोन पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो अगर जियो सब्‍सक्राइबर सैमसंग गैलेक्‍सी M30 स्‍मार्टफोन खरीदते हैं तो उन्‍हें हर रिचार्ज पर डबल डेटा मिलेगा। यह डेटा अधिकतम 10 रिचार्ज पर मिलेगा, जिसमें ग्राहकों को कुल 3,110 रुपये का फायदा होगा। यह ऑफर 198 और 299 रुपये के प्रीपेड प्‍लान पर ही लागू होगा।

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन और फीचर

Samsung हैंडसेट में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। Samsung Galaxy M30 में  Widevine L1 सर्टिफिकेशन है।

फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है।

इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Samsung का दावा है कि गैलेक्सी एम30 की बैटरी आसानी से एक दिन तक साथ देगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही, साथ में फेस अनलॉक फीचर के लिए सपोर्ट भी है। ड्यूल सिम सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वी9.5 है।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीअमेजनस्मार्टफोनमोबाइलसेलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की