लाइव न्यूज़ :

Flipkart पर शुरू हुआ Samsung Carnival, सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 12,000 रुपये तक छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 12, 2018 14:22 IST

Samsung Carnival में सभी स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून: देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने एक बार फिर से अपने यूजर्स के लिए स्मार्टफोन सेल का आयोजन किया है।  फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर से सैमसंग कार्निवल शुरू हो चुका है। यह सेल 12 जून से 14 जून तक चलेगी। 3 दिन तक चलने वाले इस सेल में सैमसंग के कई पॉपुलर स्मार्टफोन पर भारी छूट के साथ आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

Samsung Carnival में इन यूजर्स को मिलेगा अतिरिक्त फायदा

अगर आप HDFC बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड यूजर है तो Flipkart पर तीन दिन तक चलने वाले सैमसंग कार्निवल में खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर भी मिलेगा। इसके अलावा सभी बड़े बैंकों के कार्ड्स पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। सभी स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Xiaomi Redmi 6 से आज उठेगा पर्दा, Redmi 6A और 6 Plus भी दे सकते हैं दस्तक

इस कार्निवल में Samsung Galaxy S8, Galaxy S8 plus,Galaxy On Next और Galaxy J3 पर ऑफर मिल रहे हैं।

आइए जानते है किन स्मार्टफोन्स पर क्या है ऑफर

1. सैमसंग कार्निवल में Samsung Galaxy S8 Plus पर सीधे 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस छूट के बाद इस स्मार्टफोन को 43,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

2.वहीं, Galaxy S8 स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस स्मार्टफोन को छूट के बाद 37,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

3. कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए Samsung Galaxy On Next के 64 जीबी और 16 जीबी वेरिएंट्स पर भी छूट दी जा रही है। फोन के 64 जीबी वेरिएंट पर 7,000 रुपये की छूट मिल रही है। जिसके बाद फोन को 10,900 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, 2,009 रुपये की छूट के साथ इसके 16 जीबी वेरिएंट को 8,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

4. इस कार्निवल में सैमसंग का लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy J3 Pro भी शामिल है। फोन पर 1,800 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद गैलेक्सी जे3 प्रो 6,690 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

5. Samsung Galaxy On5 स्मार्टफोन को 2,991 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Xiaomi के इन पुराने सिंगल कैमरा स्मार्टफोन पर मिलेगा ड्यूल कैमरा वाला फीचर, आ रहा है MIUI 10 का अपडेट

इस कार्निवल में सैमसंग स्मार्टफोन्स के अलावा कंपनी के 32 इंच फ्लैट HD टीवी को भी सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक इस टीवी को 10,901 रुपये के फायदे के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग का 324 लीटर स्मार्ट कनवर्टिबल 5इन1 रेफ्रिजरेटर पर 5,860 रुपये की बचत हो सकती है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टसैमसंगसैमसंग गैलेक्सीसैमसंग गैलेक्सी एस 8 प्लसस्मार्टफोनसेलऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल