लाइव न्यूज़ :

Samsung और Xiaomi ने मिलकर लॉन्च किया दुनिया का पहला 108MP कैमरा सेंसर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 12, 2019 17:19 IST

सैमसंग ISOCELL ब्राइट HMX 64MP सेंसर की तरह ही 0.8um सेंसर ही रहेगा। हालांकि इसके सेंसर साइज को 1/1.33" बढ़ा दिया गया है, जो स्मार्टफोन कैमरा में पहली बार देखने को मिला है। इसकी मदद से 12032x9024 पिक्सल रेजोल्यूशन के फोटो प्रोसेस किये जा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग के ISOCELL ब्राइट HMX में 108 MP का स्मार्टफोन कैमरा सेंसर दिया गया हैकंपनी ने चीनी कंपनी Xiaomi के साथ अपने पार्टनरशिक की भी घोषणा कीयह सेंसर स्टिल फोटोग्राफी के अलावा 6K (6016x3384 पिक्सल्स) वीडियो रिकॉर्डिंग भी 30fps पर सपोर्ट करता है

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल वाला मोबाइल कैमरा सेंसर लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के ISOCELL ब्राइट HMX में 108 MP का स्मार्टफोन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने चीनी कंपनी Xiaomi के साथ अपने पार्टनरशिक की भी घोषणा की। दोनों कंपनियों के बीच ऐसी पहली बार नहीं हुआ है।

बता दें कि इससे पहले दोनों कंपनियां Xiaomi के 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन के लिए साथ आई थीं जिसमें सैमसंग का 64MP ISOCELL GW1 सेंसर दिया गया था।

सैमसंग ISOCELL ब्राइट HMX 64MP सेंसर की तरह ही 0.8um सेंसर ही रहेगा। हालांकि इसके सेंसर साइज को 1/1.33" बढ़ा दिया गया है, जो स्मार्टफोन कैमरा में पहली बार देखने को मिला है। इसकी मदद से 12032x9024 पिक्सल रेजोल्यूशन के फोटो प्रोसेस किये जा सकेंगे जो किसी हाई-एंड DSLR कैमरा आउटपुट को टक्कर दे सकते हैं।

samsung-108mp-camera

बड़ा सेंसर साइज होने की वजह से HMX कम रौशनी में भी ज्यादा रौशनी को ले पाएगी। इसके अलावा स्मार्ट  ISO की मदद से सेंसर माहौल के हिसाब से अपने आप बेस्ट आईएसओ चुन सकेगा।

6K तक कर पाएंगे वीडियो रिकॉर्डिंग

एचएमएक्स सेंसर में सैमसंग की टेट्रासेल और ISOCELL टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से ब्राइट और बिग पिक्सल 27 मेगापिक्सल फोटो प्रोसेस की जा सकती है। यह सेंसर स्टिल फोटोग्राफी के अलावा 6K (6016x3384 पिक्सल्स) वीडियो रिकॉर्डिंग भी 30fps पर सपोर्ट करता है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सेंसर बिजनस के एग्जक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट योंगिन पार्क ने कहा, "सैमसंग लगातार पिक्सल और लॉजिक टेक्नॉलजी में इनोवेशंस कर रहा है, जिससे ISOCELL इमेज सेंसर्स की इंजिनियरिंग की जा सके और दुनिया को उस तरह कैप्चर किया जा सके, जैसे हमारी आंखें देखती हैं।"

Mi Mix 4 में मिल सकता है सेटअप

पार्क ने कहा, 'शाओमी के साथ हमारे कोलैबरेशन के चलते ISOCELL ब्राइट HMX पहला मोबाइल इमेज सेंसर बना है, जो 100 मिलियन पिक्सल्स से ज्यादा कैप्चर कर सकता है और टेट्रासेल और ISOCELL प्लस टेक्नोलॉजी की मदद से बेहतरीन डीटेल्स वाली शार्प इमेज यूजर्स को डिवाइस पर दिखाएगा।'

यह कन्फर्म हो गया है कि इस सेंसर को सबसे पहले शाओमी अपने डिवाइस में इस्तेमाल करने जा रहा है। माना जा रहा है कि Xiaomi Mi Mix 4 इस 108MP कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन हो सकता है। डिवास का मास प्रोडक्शन इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा और बहुत जल्द यह टेक यूजर्स को देखने को मिल सकती है।

टॅग्स :सैमसंगशाओमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की