लाइव न्यूज़ :

Jio Phone 2 की आज है सेल, फोन को इस तरह करें बुक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 10, 2019 08:03 IST

Reliance Jio ने 10 जनवरी को जियो फोन 2 की सेल आयोजित की है। यह सेल 12 बजे शुरू होगी। इस सस्ते फीचर फोन को खरीदने के लिए आपको Jio के आधिकारिक वेबासाइट Jio.Com पर जाना होगा।

Open in App

अगर अभी तक आप Jio Phone 2 को नहीं खरीद पाएं हैं तो परेशान न हो। रिलायंस जियो ने 10 जनवरी यानी आज जियो फोन 2 की सेल आयोजित की है। यह सेल 12 बजे शुरू होगी। इस सस्ते फीचर फोन को आप जियो के आधिकारिक वेबासाइट Jio.Com से खरीद सकते हैं। बता दें कि Reliance Jio ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने जियो फोन को लॉन्च किया था। Jio Phone 2 कंपनी के पुराने जियो फोन का अपग्रेड वर्जन है जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था।

Jio Phone 2 की कीमत और ऑफर

भारतीय बाजार में जियो फोन 2 को 2,999 रुपये में बेचा जा रहा है। कंपनी ने Jio Phone 2 के लिए 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के प्लान भी जारी किए हैं। अगर आप जियो फोन 2 को खरीद नहीं पाते तो आप कंपनी के पहले फीचर फोन Jio Phone को खरीद सकते हैं।

Jio Phone 2 के स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। जरूरत पड़ने पर यूजर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है।

कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है। बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था। अब जियो फोन में यूजर यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का भी मजा ले पाएंगे।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोजियोफीचर फोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की