लाइव न्यूज़ :

6 जीबी रैम वाले Redmi Note 8 Pro की आज सेल, फोन पर मिल रहा है बेस्ट ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 20, 2019 11:10 IST

शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी आज इस फोन को शानदार लॉन्च ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi Note 8 Pro फोन की बिक्री आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, अमेजन पर होगीनोट 8 प्रो स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है

Redmi Note 8 Pro Sale: शाओमी के लेटेस्ट मोबाइल फोन रेडमी नोट 8 प्रो को आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की बिक्री आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, मी होम स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर होगी।

खासियतों की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी आज इस फोन को शानदार लॉन्च ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराने वाली है।

Redmi Note 8 Pro की कीमत, सेल ऑफर्स

रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। जबकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक।

Redmi Note 8 Pro के फीचर्स

इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूजर्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है।

यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। ड्यूल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा।

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोनसेलअमेजनस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की