लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 465 रुपये में घर ले जा सकते हैं Redmi Note 7 Pro, जियो और एयरटेल भी दे रहे हैं जबरदस्त ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 8, 2019 10:41 IST

भारत में Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट मौजूद हैं। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्जन की कीमत 16,999 रुपये है। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे'48 Megapixel Camera' वाला स्मार्टफोन है Redmi Note 7 Proस्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रोग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 13,750 रुपये तक की छूट मिलेगी

चीनी कंपनी शाओमी के पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro की आज यानि 8 मई को सेल रखी गई है। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को Flipkart के अलावा mi.com से भी खरीद सकते हैं। 

भारत में Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट मौजूद हैं। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्जन की कीमत 16,999 रुपये है। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

उठाएं इन ऑफर्स का फायदा

Redmi Note 7 Pro पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो दोनों ही हैंडसेट पर Airtel की ओर से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट और Airtel TV का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 13,750 रुपये तक की छूट मिलेगी। साथ ही EMI की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो को 465 रुपये प्रति महीने की EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

redmi-note-7-pro-emi-offer

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं।

इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी।

इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ड्यूल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल