लाइव न्यूज़ :

Realme C2 की आज भारत में दूसरी सेल, फोन पर मिलेगा सुपरकैश

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 24, 2019 10:30 IST

Realme C2 की खरीदारी करने वाले यूजर्स को नो कॉस्ट ईएमआई और बैंक डिस्काउंट की सुविधा मिलेगी। बता दें कि फोन को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। आज इसकी दूसरी सेल आयोजित की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स को नो कॉस्ट ईएमआई और बैंक डिस्काउंट की सुविधा मिलेगीफोन को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया थाRealme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं

चीनी कंपनी ओप्पो का सब ब्रैंड Realme के रियलमी सी2 स्मार्टफोन की आज एक बार फिर बिक्री की जाएगी। Realme C2 की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी की आधिकारिक साइट पर होगी। फोन को डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme C2 की खरीदारी करने वाले यूजर्स को नो कॉस्ट ईएमआई और बैंक डिस्काउंट की सुविधा मिलेगी। बता दें कि फोन को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। आज इसकी दूसरी सेल आयोजित की गई है।

realme-c2

Realme C2 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

भारत में रियलमी सी2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर यूजर्स को 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है।

फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन को खरीदने पर यूजर्स को 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। वहीं, दूसरी ओर Realme की वेबसाइट पर MobiKwik से भुगतान पर 10 प्रतिशत सुपरकैश दिया जाएगा।

realme c2

Realme C2 स्पेसिफिकेशन और फीचर

इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो ऑप्शन हैं- 2 जीबी और 3 जीबी। ड्यूल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है।

Realme C2 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।

realme-c2

Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.3x73.7x8.5 मिलीमीटर।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की