लाइव न्यूज़ :

13MP सेल्फी कैमरा वाले Realme 3 की आज है सेल, फोन पर मिलेंगे शानदार ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 19, 2019 07:23 IST

Realme 3 स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart और कंपनी के आधिकारिक साइट Realme.com से खरीद सकते हैं। वहीं, रियलमी कंपनी जल्द ही इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। फोन की बिक्री 19 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के दौरान होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगाRealme 3 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हैजियो की ओर से फोन पर 5,300 रुपये का बेनेफिट मिलेगा

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 लॉन्च किया था। फोन की बिक्री 19 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के दौरान होगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart और कंपनी के आधिकारिक साइट Realme.com से खरीद सकते हैं। वहीं, रियलमी कंपनी जल्द ही इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

Realme 3 की कीमत

भारतीय बाजार में रियलमी 3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को तीन कलर वेरिएंट डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है।

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो ऑप्शन हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। ड्यूल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। 

Realme 3 में पिछले हिस्से पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो ऑप्शन हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्टोरेज को ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाजेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की