लाइव न्यूज़ :

Oppo भारत में आज लॉन्च करेगी नया Realme 1 स्मार्टफोन, यहां देख पाएंगे Live इवेंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 15, 2018 12:43 IST

फोन की लाइव स्ट्रीमिंग को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के साथ पार्टनर वेबसाइट अमेजन पर दिखाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देOppo के सब-ब्रांड Realme का पहला स्मार्टफोन देगा भारत में दस्तकदोपहर 12:30 बजे Realme 1 से पर्दा उठेगा

नई दिल्ली, 15 मई: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo आज भारत में अपनी नई सीरीज वाला स्मार्टफोन Realme 1 लॉन्च करने जा रही है। 15 मई को दोपहर 12.30 बजे भारत में इस फोन से पर्दा उठाया जाएगा। बता दें कि रियलमी 1 नाम की इस सीरीज के पहले फोन को भारत में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की लाइव स्ट्रीमिंग को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के साथ पार्टनर वेबसाइट अमेजन पर दिखाया जाएगा।

इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में सबसे पहले 1 मई को अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर जानकारी दी गई थी। इससे खुलासा हुआ था कि रियलमी 1 स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म अमेजन पर बेचा जाएगा। अाप फोन के लाइव इवेंट को यहां देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: OnePlus 6 की शुरू हुई 'Fast AF' सेल, सबसे पहले फोन पाने का मौका, साथ ही कैशबैक ऑफर

दोनों कंपनियों की साझेदारी में बने इस ब्रैंड की नज़र भारतीय युवा ग्राहकों पर होगी। इसके अलावा, कंपनी उन यूजर्स पर फोकस करेगी जो 10,000 से 20,000 रुपये बजट के स्मार्टफोन लेना पसंद करते हैं। बता दें कि Realme 1 के लॉन्च से पहले ही फोन से जुड़े कई खबरें सामने आ चुकी है। खबरों के मुताबिक, यह डायमंड ब्लैक डिजाइन में आएगा, जो पहले Oppo F7 और Oppo A3 में दिया जा चुका है।

Realme 1 के स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होगी। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme 1 हैंडसेट में 6 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। इस फोन में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलर ओएस 5.0 होगा। फोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। हैंडसेट को दो स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किए जाने की खबरें हैं और इसकी कीमत 10,000 रुपये से 17,000 रुपये के बीच होगी।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 5 को खरीदें सिर्फ 898 रुपये में, यहां मिल रहा है कुछ घंटो का ऑफर

अमेजन के लिस्टिंग पेज से खुलासा होता है कि रियलमी 1 की सबसे अहम खासियत होगी इसका ब्लैक डायमंड बैक डिज़ाइन। ऐसा ही डिज़ाइन ओप्पो के फ्लैगशिप डिवाइस Oppo F7 में देखा गया था। इसके साथ ही, फोन की मजबूती को लेकर भी लिस्टिंग पेज में दावा किया गया है कि इस हैंडसेट ने 10,000 ड्रॉप टेस्ट्स, 1,00,000 बटन टेस्ट्स और 10,000 यूएसबी टेस्ट्स पास किए हैं।

टॅग्स :ओप्पोअमेजनस्मार्टफोनइंडियाएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की