लाइव न्यूज़ :

OnePlus 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 17 मई को भारत में होगा लॉन्च, यहां मिलेंगे इवेंट के एंट्री वाउचर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 25, 2018 15:45 IST

कंपनी ने जानकारी दी है कि वनप्लस 6 को मुंबई में 17 मई को आयोजित होने वाले एक लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देOnePlus 6 स्मार्टफोन भारत में अगले महीने होगा लॉन्च17 मई को मुंबई में आयोजित होने जा रहे इवेंट में फोन से उठेगा पर्दा

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। OnePlus लगातार अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 को लेकर अपडेट दे रही है। इसी के तहत OnePlus ने आधिकारिक तौर पर अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए OnePlus 6 के लॉन्च तारीख की घोषणा कर दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वनप्लस 6 को मुंबई में 17 मई को आयोजित होने वाले एक लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। भारत में यह इवेंट 3 बजे से शुरू होगा, वहीं चीन में फोन के लॉन्च इवेंट को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 6 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi Mi 6X (Mi A2) आज होगा लॉन्च, यहां देखे Live इवेंट

काफी लंबे समय से OnePlus 6 से जुड़ी जानकारियां लीक हो रही है। बता दें कि कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए एंट्री वाउचर को सार्वजनिक जगहों पर बेचना भी शुरू कर दिया है। वनप्लस की चीन की वेबसाइट के मुताबिक, लॉन्च के लिए 27 अप्रैल से सुबह 10 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर वनप्लस मोबाइल ऐप पर टिकट बेचे जाएंगे। वहीं, यूजर्स लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को सोशल मीडिया साइट फेसबुक, ट्विटर और यू्ट्यूब पर देख सकेंगे।

वनप्लस ने एक प्रेस नोट के जरिए बताया, ''पिछले 4 सालों में OnePlus ने यूज़र को 'सबसे बेहतर' देने की कोशिश की है। कंपनी OnePlus 6 के लिए इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रही है।'' वनप्लस के सीईओ और फाउंडर पीट लाउ ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर बेचा जाएगा। ई-कॉमर्स साइट पर पहले ही इच्छुक ग्राहकों के लिए ‘Notify Me’ का विकल्प मौज़ूद है।

OnePlus 6 की स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 के फीचर्स को लेकर खबर है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा और यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरियंट में मिलेगा। वहीं इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में  एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा।

इसे भी पढ़ें: Huawei P20 Pro और P20 Lite स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, फुलव्यू डिस्प्ले और AI पावर्ड कैमरा फीचर से लैस

इसके अलावा फोन की डिजाइन iPhone X जैसी होगी और इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। वहीं फोन में हैडफोन जैक भी मिलेगा। वनप्लस 6 ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 20 गापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि इस बार फोन में बड़ी बैटरी यानी 350mAh की बैटरी मिलेगी।

टॅग्स :वन प्लसअमेजनएंड्रॉयडस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की