6 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi Mi 6X (Mi A2) आज होगा लॉन्च, यहां देखे Live इवेंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: April 25, 2018 12:28 PM2018-04-25T12:28:05+5:302018-04-25T12:28:05+5:30

Xiaomi इसके अलावा Redmi S2 को भी भारतीय व चीनी बाज़ार में उतार सकती है।

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) Launch Today in China: Here to Watch Live Stream   | 6 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi Mi 6X (Mi A2) आज होगा लॉन्च, यहां देखे Live इवेंट

6 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi Mi 6X (Mi A2) आज होगा लॉन्च, यहां देखे Live इवेंट

HighlightsXiaomi का नया स्मार्टफोन Mi 6X (Mi A2) आज होगा पेशभारत में इसके Mi A2 नाम से आने की चर्चा

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। Xiaomi अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Mi 6X (Mi A2) को आज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, भारत में इस स्मार्टफोन को Mi A2 नाम से पेश किए जाने की चर्चा है। Xiaomi Mi 6X (Mi A2) स्मार्टफोन से जुड़ी कई टीजर और इमेज इससे पहले लीक हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन में स्टॉक एंड्रॉयड को शामिल किए जाने की खबर है। माना जा रहा है कि इसे भारत में जल्द लॉन्च लिया जाएगा।

कंपनी इसके अलावा Redmi S2 को भी भारतीय व चीनी बाज़ार में उतार सकती है। Mi 6X (Mi A2) का लॉन्च इवेंट दोपहर 2 बजे शुरू होगा। आप लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mi.com/a/h/5602.html पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Huawei P20 Pro और P20 Lite स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, फुलव्यू डिस्प्ले और AI पावर्ड कैमरा फीचर से लैस

Mi 6X (Mi A2) की कीमत

Xiaomi Mi 6X के 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (तकरीबन 18,900 रुपये) होगी। वहीं, 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (21,000 रुपये) का है। रिटेल बॉक्स के हिसाब से Xiaomi Mi 6X में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। साथ ही एआई फीचर इसमें दिए जाएंगे। फोन में 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन गायब है। ध्यान रहे, Xiaomi Mi 6X भारत में Mi A2 के नाम से लॉन्च होगा।

Mi 6X (Mi A2) के स्पेसिफिकेशन

Android.com की लिस्टिंग के मुताबिक पुष्टि की जा चुकी है कि Xiaomi Mi 6X कंपनी का अगला फोन होने जा रहा है। लिस्टिंग में कहा गया है कि हैंडसेट में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प 32 जीबी व 64 जीबी होंगे। फोन एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) Listed on Android.com, reveals the price | Xiaomi Mi 6X (Mi A2) लॉन्च से पहले ही Android.com पर हुआ लिस्ट, लीक हुई कीमत

इसे भी पढ़ें: Asus ZenFone Max Pro (M1) स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।

Web Title: Xiaomi Mi 6X (Mi A2) Launch Today in China: Here to Watch Live Stream  

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे