लाइव न्यूज़ :

भारत में Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की बिक्री शुरू, इन ई-कॉमर्स साइट पर होंगे उपलब्ध

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 30, 2018 13:22 IST

इन सभी फोन्स को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देNokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus आज से बिक्री के लिए उपलब्धपिछले महीने लॉन्च किए गए थे नोकिया के दोनों हैंडसेट

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। HMD ग्लोबल के नोकिया फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, नोकिया अपने Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की बिक्री शुरू करने जा रही है। नोकिया ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन्स को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया था। इसी के साथ ही Nokia 6 (2018) को भी पेश किया गया था। आपको बता दें कि इन सभी फोन्स को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किया गया था।

Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की कीमत

Nokia 7 Plus की कीमत पर गौर करें तो यह हैंडसेट 25,999 रुपये कीमत में ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, Nokia 8 Sirocco की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है जो कि Flipkart के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल आउटलेट जैसे संगीता, बिग सी, क्रोमा, पूर्विका और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: Oppo ने लॉन्च किया 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, दूसरे फीचर्स भी है जबरदस्त

Nokia के इन फोन्स पर मिल रहे हैं लॉन्च ऑफर

एयरटेल नेटवर्क के साथ अगर आप Nokia 7 Plus को खरीदते हैं तो यूजर्स को 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। Nokia 8 Sirocco के लिए पहले 6 रीचार्ज (199 रुपये या 349 रुपये) पर एयरटेल यूजर को 20GB का अतिरिक्त डेटा मिलेगा। वहीं, 399 रुपये और 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अगले 6 महीने तक हर महीने 20GB डेटा का लाभ दिया जाएगा।

Nokia 7 Plus स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। बता दें कि यह एंड्रॉयड वन डिवाइस है, यानी नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट की गारंटी है। स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट आठ कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है और फोन में मौज़ूद है 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम।

स्मार्टफोन की खासियतों में से एक इसका कैमरा भी है। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। तो दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.6 है। इसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का विकल्प भी जोड़ा गया है। दोनों ही कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट में 3800 एमएएच क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल हुआ है।

Nokia 8 Sirocco स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 सिरोको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौज़ूद है। फोन 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए इसमें 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिए गए हैं। प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। इसका साथ देता है 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। इसमें एफ/2.6 अपर्चर फीचर शामिल है।

इसे भी पढ़ें: 1000 रुपये से कम में Flipkart पर खरीदें ये 5 गैजेट्स

ड्यूल रियर कैमरे, ड्यूल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। नोकिया 8 सिरोको के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फिक्स्ड फोकस लेंस की जुगलबंदी में दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाने का विकल्प नहीं होगा।

टॅग्स :नोकिआएचएमडी ग्लोबलअमेजनफ्लिपकार्टएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की