लाइव न्यूज़ :

घर खरीदाना और बेचना हुआ सुरक्षित, पेश हुआ HousingForAll.com पोर्टल, बन सकता है रियल एस्टेट का अमेजन

By भाषा | Updated: January 15, 2020 08:24 IST

नारेडको के चेयरमैन राजीव तलवार ने मांग की है कि सरकार को रियल एस्टेट डेवलपरों द्वारा लिए गए कर्ज के एक बार पुनर्गठन की अनुमति देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ब्याज सहायता योजना को जारी रखने की वकालत की है। 

Open in App
ठळक मुद्देरेरा उत्तर प्रदेश के चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा कि यह अच्छी पहल है और पोर्टल पर सूचीबद्ध सभी परियोजनाओं को रेरा के तहत पंजीकृत होना चाहिए।नारेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजन बंडेलकर ने कहा कि ब्याज सहायता योजना से ग्राहकों को लाभ हुआ है।इस योजना के तहत, डेवलपर एक निश्चित अवधि आमतौर पर कब्जा मिलने तक ग्राहकों की ओर से आवास ऋण पर ब्याज का भुगतान करते हैं।

तैयार मकानों की सुरक्षित खरीद बिक्री को बढ़ावा देने के लिए आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने मंगलवार को रीयल एस्टेट डेवलपरों के संगठन 'नारेडको' द्वारा विकसित एक ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल में भारतीय रियल एस्टेट का 'अमेजन' बनने की क्षमता है। मिश्रा ने कहा कि यह पोर्टल (HousingForAll.com) प्रमाणिक और पारदर्शी होना चाहिए। साथ ही इसमें ग्राहकों की समस्याओं के समाधान के लिए निवारण प्रणाली भी होनी चाहिए। 

पोर्टल पेश करने के बाद मिश्रा ने कहा कि यह वेबसाइट नारेडको के लिए नहीं बल्कि ग्राहकों एवं घरखरीदारों के लिए है। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट कंपनियों का संगठन क्रेडाई भी इस तरह का पोर्टल पेश करेगा। रीयल एस्टेट डेवलपर्स का शीर्ष संगठन नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) इस पोर्टल पर सिर्फ रेरा में पंजीकृत तैयार आवासीय परियोजनाओं को ही सूचीबद्ध करेगा। यह पोर्टल रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए केवल एक महीने (14 जनवरी से 13 फरवरी 2020 तक) खुलेगा। इस दौरान वे अपनी परियोजनाओं को पंजीकृत कर सकेंगे। 

पोर्टल 14 फरवरी से घर खरीदारों के लिए खोला जाएगा। इस दिन से 45-दिन की बिक्री अवधि (सेल) शुरू होगी। शुरुआती 15 दिन घर में खरीदार पेशकशों (ऑफर) को देख और घर का चयन कर सकेंगे। वे 1 मार्च से 31 मार्च, 2020 तक घरों की खरीद शुरू कर पाएंगे। 

नारेडको को 1,000 से अधिक आवासीय परियोजनाओं के सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। खरीदार केवल 25,000 रुपये का भुगतान करके पोर्टल पर अपनी एक इकाई की बुकिंग कर सकते हैं। अगर खरीदार किसी इकाई की खरीद नहीं करता है तो उसे पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। क्रेडाई-एमसीएचआई, सीआईआई, फिक्की, एसोचैम, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई), और इंडियन मर्चेंट चैम्बर्स (आईएमसी) भी इस पहल में साझेदार हैं। 

रेरा उत्तर प्रदेश के चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा कि यह अच्छी पहल है और पोर्टल पर सूचीबद्ध सभी परियोजनाओं को रेरा के तहत पंजीकृत होना चाहिए। नारेडको के चेयरमैन राजीव तलवार ने मांग की है कि सरकार को रियल एस्टेट डेवलपरों द्वारा लिए गए कर्ज के एक बार पुनर्गठन की अनुमति देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ब्याज सहायता योजना को जारी रखने की वकालत की है। 

नारेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजन बंडेलकर ने कहा कि ब्याज सहायता योजना से ग्राहकों को लाभ हुआ है। इस योजना के तहत, डेवलपर एक निश्चित अवधि आमतौर पर कब्जा मिलने तक ग्राहकों की ओर से आवास ऋण पर ब्याज का भुगतान करते हैं। राष्ट्रीय आवास बैंक ने पिछले साल योजना को बंद कर दिया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की