टेलीकॉम कंपनी जियो अपने ग्राहकों को सबसे सस्ते प्लान मुहैया कराती है। Jio के मार्केट में आने के बाद से यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, जियो के नेट स्पीड से कई यूजर्स बेहद परेशान रहते हैं। आज हम अपनी इस खबर में आपकी इसी परेशानी को दूर करने वाले हैं।
हम आपको कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने Jio के नेट स्पीड को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
APN सेटिंग को करें चेंज
1- फोन के नेट स्पीड को बढ़ाने के लिए सबसे पहले Speed Checker नाम के ऐप को स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लें।
2- डाउनलोड करने के बाद अपने फोन के इंटरनेट स्पीड को चेक करें कि मौजूदा समय में फोन में इंटरनेट की स्पीड कितनी है।
3- इसके बाद फोन के सेटिंग में जाकर More के ऑप्शन पर क्लिक करके Mobile Network को ओपन करके APN (Access point names) के सेटिंग में जाएं।
4- अब Add New APN पर क्लिक करें और यहां नीचे दिए ऑप्शन को एंटर करें। जैसे...
Name – jio speedAPN – jio netProxy – No changePort – No changeUsername – No changePassword – No changeServer – www.google.comMMSC – No changeMCC – 405MNC – 857 OR 863 OR 874Authentication type – no changeAPN type – IPv4/IPv6
इस प्रोसेस को पूरा कर सेव ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपने फोन को रिस्टार्ट कर लें। इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपके फोन की इंटरनेट स्पीड बढ़ जाएगी।
इसके साथ ही speed checker ऐप से भी अपने जियो नेट की स्पीड बढ़ा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो Network Mode और Bearer सेटिंग को चेंज करके भी नेट की स्पीड बढ़ा सकते हैं।
Network Mode से बढ़ा सकते हैं इंटरनेट स्पीड
इसके लिए सबसे पहले आपको मोबाइल के सेटिंग में जाना पड़ेगा और फिर Mobile Networks पर क्लिक करके Network Mode SIM1 पर जाकर नेटवर्क टाइप जैसे LTE/3G/2G (auto connect) मिलेगा, यहां आप LTE को सेलेक्ट कर लें।