लाइव न्यूज़ :

मोबाइल ऐप फेसबुक को भेज रहे थे यूजर्स की आंतरिक जानकारियां: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 23, 2019 13:41 IST

रिपोर्ट के मुताबिक ऐप द्वारा एकत्रित जानकारी में शरीर का वजन, गर्भावस्था की स्थिति, ओव्यूलेशन संबंधी जानकारी और खरीदे गए सामान के बारे में विवरण शामिल हैं।

Open in App

एक समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि कई स्मार्टफोन ऐप उपयोगकर्ताओं को सूचित किए बिना ही मासिक धर्म और शरीर के वजन जैसी उनकी बेहद व्यक्तिगत जानकारियां फेसबुक को भेज रहे हैं।

समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने अपने यहां आंतरिक जांच के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में बताया कि विज्ञापनों से जुड़े टूल का उपयोग करके अंतरंग डाटा फेसबुक के साथ साझा किए जा जा सकता है, भले ही ऐप उपयोगकर्ता फेसबुक का इस्तेमाल करता हो या नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक ऐप द्वारा एकत्रित जानकारी में शरीर का वजन, गर्भावस्था की स्थिति, ओव्यूलेशन संबंधी जानकारी और खरीदे गए सामान के बारे में विवरण शामिल हैं।

वहीं, फेसबुक ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। 

फेसबुक की प्रवक्ता निसा अंकलेसरिया ने कहा, "हम चाहते हैं कि ऐप डेवलपर्स अपने उपयोगकर्ताओं के बारे में हमसे साझा की गई जानकारी को लेकर बिल्कुल स्पष्ट रहें और हम उन्हें संवेदनशील जानकारियां भेजने से मना करते हैं।" 

उन्होंने कहा, "हम उन आंकड़ों का पता लगाने और उन्हें हटाने के लिए भी कदम उठाते हैं जिन्हें हमारे साथ साझा नहीं किया जाना चाहिए।" 

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की