लाइव न्यूज़ :

यूरोप-अमेरिका के जैसे स्मार्टफोन-टैबलेट के लिए हो एक ‘कॉमन चार्जर’- सरकार कर रही है इस पर विचार, ई-कचरा कम करना उद्देश्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2022 11:42 IST

भारत में भी सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक ‘कॉमन चार्जर’ लाने की चर्चा हो रही है। इस पर बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर मोबाइल कंपनियां यूरोप और अमेरिकी बाजारों में एक चार्जिंग प्रणाली अपना सकती हैं, तो फिर वे ऐसा भारत में क्यों नहीं कर सकती हैं?’’

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एक ‘कॉमन चार्जर’ लाने पर विचार कर रही है। इस पर सरकार का कहना है कि अगर यूरोप-अमेरिकी के बाजार में संभव है तो भारत में क्यों नहीं है। ऐसे में सरकार अगले हफ्ते इसे लेकर बैठक भी करने वाली है।

सरकार स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक ही चार्जर लाने की संभावनाएं तलाश रही है। इसपर चर्चा के लिए सरकार ने अगले हफ्ते हितधारकों की बैठक भी बुलाई है। 

सरकार के इस कदम के पीछे ग्राहकों को अलग-अलग चार्जर लेने के वजह से होने वाले खर्चे और ई-कचरा को कम करने का उद्देश्य है। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही भारत के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को उपयोग करने वाले ग्राहक भी अलग-अलग चार्जर के बजाय एक ‘कॉमन चार्जर’ को इस्तेमाल कर पाएंगे। 

अलग-अलग के बजाय एक ही चार्जर हो- उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिकारी 

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए अलग-अलग चार्जर की जरूरत खत्म करने के लिए एक ही चार्जर लाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर न केवल उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा बल्कि ई-कचरा कम करने में भी मदद मिलेगी। 

अगर यूरोप-अमेरिकी में एक ‘कॉमन चार्जर’ है तो भारत में क्यों नहीं- अधिकारी

अधिकारी के मुताबिक, ‘कॉमन चार्जर’ की संभावनाएं तलाशने के लिए 17 अगस्त को मोबाइल फोन विनिर्माताओं और इस क्षेत्र से जुड़ी उपकरण बनाने वाली कंपनियों को बैठक के लिए बुलाया गया है। 

इस अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर मोबाइल कंपनियां यूरोप और अमेरिकी बाजारों में एक चार्जिंग प्रणाली अपना सकती हैं, तो फिर वे ऐसा भारत में क्यों नहीं कर सकती हैं? स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में एक कॉमन चार्जर होना चाहिए।’’ 

बदलाव नहीं होने पर उपकरणों को भारत में डंप किया जा सकता है- अधिकारी

इस पर आगे बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि अगर भारत इस तरह के बदलाव के लिए जोर नहीं देता है तो इस तरह के उपकरणों को भारत में लाकर डंप किया जा सकता है। यूरोपीय संघ ने हाल ही में छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए वर्ष 2024 तक यूएसबी-सी पोर्ट वाले कॉमन चार्जिंग मानक को लागू करने की घोषणा की है। इस तरह की मांग अमेरिका में भी जोर पकड़ रही है। 

गौरतलब है कि मौजूदा समय में किसी भी नए स्मार्टफोन या टैबलेट की खरीदारी के समय उपभोक्ताओं को अलग से चार्जर भी खरीदना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि पुराना चार्जर नए उपकरण के साथ काम नहीं कर पाता है।

टॅग्स :टेक्नोEuropean Unionअमेरिकाफोनलैपटॉपभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की