लाइव न्यूज़ :

Lava ने लॉन्च किया 2,000 रुपये से भी कम में A7 Wave स्मार्टफोन, 6 दिन तक का देता है बैटरी बैकअप

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 10, 2019 16:09 IST

लावा A7 फोन 22 भारतीय भाषाओं के सपॉर्ट के साथ आता है। फोन इंग्लिश, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, तमिल, तेलगू और कन्नड़ जैसी भाषाओं को सपॉर्ट करता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 6 दिन तक का बैटरी बैकअप देती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय बाजार में Lava A7 Wave फोन की कीमत 1,799 रुपये रखी गई हैकंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 6 दिन तक का बैटरी बैकअप देती हैयूजर्स फोन की मैमोरी में 1,000 कॉन्टैक्ट को सेव करके रख सकते हैं

घरेलू स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लावा ने अपना नया स्मार्टफोन Lava A7 Wave लॉन्च किया है। कंपनी ने फोन को ड्यूल टोन फिनिश डिजाइन में पेश किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन को पॉलिकार्बोनेट बॉडी डिजाइन में पेश किया गया है।

फोन के फीचर्स की अगर बात करें तो इस स्मार्टफोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 1750mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 6 दिन तक का बैटरी बैकअप देती है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को देश के सभी बडे़ रिटेल स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं।

Lava A7 Wave

22 भाषाओं को करता है सपोर्ट

लावा A7 Waveफोन 22 भारतीय भाषाओं के सपॉर्ट के साथ आता है। फोन इंग्लिश, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, तमिल, तेलगू और कन्नड़ जैसी भाषाओं को सपॉर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में वायरलेस एफएम विद रिकॉर्डिंग, वीजीए कैमरा, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और इंस्टैंट टॉर्च दी गई है। इंस्टैंट टॉर्च का इस्तेमाल करने के लिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं है।

Lava A7 Wave स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Lava A7 Wave में 2.4-inch डिस्प्ले है जिसे पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ पेश किया गया है। फोन में 1,750mAh Li-ion बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में आपको छह दिनों का बैटरी बैकअप मिलेगा। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज है।

Lava A7 Wave

यूजर्स फोन की मैमोरी में 1,000 कॉन्टैक्ट को सेव करके रख सकते हैं। इसके अलावा फोन में VGA primary camera है जो LED फ्लैश के साथ आता है। इस डिवाइस में आप 22 लैंग्वेज में मैसेज को प्राप्त कर सकते हैं। इसमें इनकमिंग कॉल के लिए कॉल ब्लिंक नोटिफिकेशन का सिस्टम भी है। आप इस डिवाइस में FM रेडियो भी सुन सकते हैं और उसे रिकॉर्ड भी कर सकते हैं।

कंपनी फोन के साथ वन ईयर रिप्लेसमेंट गारंटी और एसेसरीज रक छह महीने की गारंटी दे रही है। इस समय भारतीय फीचर फोन मार्केट में रिलायंस जियो का दबदबा है। लावा की स्ट्रैटजी इस फीचर फोन के जरिए मार्केट में अपनी मौजूदगी को बढ़ना है। मार्केट में इस फोन की टक्कर सैमसंग के फीचर फोन और रिलायंस जियो के फीचर फोन से होगी।

टॅग्स :लावाफीचर फोनमोबाइलफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की