लाइव न्यूज़ :

Jio इफेक्ट: Airtel ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, अनलिमिटेड कॉल और 105 GB डेटा मिलेगा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 17, 2018 11:57 IST

नए प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिलेगी। बता दे कि इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिनों की होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने 419 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कियायूजर्स को मिलेगा रोज 1.4 जीबी डेटानेशनल रोमिंग भी फ्री में मिलेगी

नई दिल्ली, 17 सितंबर: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने जियो को मात देने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान जारी कर रही है। Airtel एक बार फिर से बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखने के लिए एक नया धमाकेदार प्लान लेकर आई है। कंपनी ने 419 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को रोज 1.4 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसी के साथ ही इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिलेगी। बता दे कि इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिनों की होगी।

एयरटेल का यह प्लान कंपनी की वेबसाइट और ऐप में रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 300 मिनट की लोकल और एसटीडी कॉल्स मिलेगी जो कि एक हफ्ते तक 1000 मिनट की फ्री कॉलिंग होगी। इसके अलावा इस प्लान में 100 SMS की सुविधा भी दी जाएगी। सब्सक्राइबर्स को नेशनल रोमिंग भी फ्री में मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले कंपनी 399 रुपये और 448 रुपये वाला प्लान यूजर्स को पहले से दे रही है। इन दोनों की वैलिडिटी 70 दिन और 82 दिन है।

Jio  से मुकाबला

एयरटेल के इस प्लान की सीधी टक्कर Jio के 349 रुपये वाले प्लान से होगी। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोज 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, यूजर्स को जियो ऐप्स का फ्री में एक्सेस भी मिलता है।

टॅग्स :एयरटेलरिलायंस जियोजियोप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की