लाइव न्यूज़ :

Airtel ने लॉन्च किया ऐसा प्लान जो कर देगा Jio की छुट्टी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 14, 2018 16:18 IST

Airtel ने इसी महीने के शुरू में 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के तीन कॉम्बो रीचार्ज पैक भी बाजार में उतारे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने के शुरुआत में Airtel ने उतारे थे तीन कॉम्बो रीचार्ज पैकAirtel के 97 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 1.5 जीबी डेटाएयरटेल का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा

नई दिल्ली, 14 सितंबर: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कम कीमत रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान एक कॉम्बो रीचार्ज पैक है जिसकी कीमत 97 रुपये है। Airtel ने Reliance Jio को टक्कर देने के लिए इस प्लान में डेटा, वॉयस कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी की सुविधा दी है। वहीं, एयरटेल ने इसी महीने के शुरू में 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के तीन कॉम्बो रीचार्ज पैक भी बाजार में उतारे थें।

Airtel का 97 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 97 रुपये के कॉम्बो पैक में यूजर्स को 350 मिनट (लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल) मिलेंगे। साथ ही यूजर्स को 1.5 जीबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ 200 मैसेज की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह रीचार्ज प्लान एयरटेल की वेबसाइट या My Airtel ऐप पर मौजूद है। Airtel का 97 रुपये वाला रीचार्ज प्लान भारत में सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है। इस प्लान को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर My Airtel ऐप के जरिए भी रीचार्ज करा सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि एयरटेल का नया 97 रुपये वाला प्लान कंपनी के मौजूदा 99 रुपये वाले प्लान को चुनौती देगा।

99 रुपये वाला प्लान

वहीं एयरटेल के 99 रुपये वाले प्लान में इसी साल जून में बदलाव किए गए थे। 99 रुपये वाले प्लान में टेलिकॉम कंपनी अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल ऑफर कर रही है। ग्राहकों को कुल 2 जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। इस पैक में 100 एसएमएस भी हर रोज मिलते हैं और इसकी वैधता 28 दिन है।

जियो के 98 रुपये वाले प्लान से टक्कर

वहीं, जियो के प्लान की बात करें तो इसी रेंज में Jio का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी मौजूद है। जियो के इस प्लान में भी ये सभी फायदे मिलते हैं। हालांकि यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ आते हैं। ग्राहकों को 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 300 एसएमएस जैसी सुविधाएं मिलती है। इसके अलावा जियो के ऐप्स के लिए फ्री एक्सेस भी है। रिलायंस जियो के इस पैक की वैधता भी 28 दिन है।

टॅग्स :एयरटेलजियोरिलायंस जियोप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की