लाइव न्यूज़ :

विदेशी सट्टेबाजी विज्ञापनों पर सख्त हुई सरकार, चिट्ठी लिखकर गूगल-यूट्यूब को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश

By आजाद खान | Updated: December 7, 2022 14:47 IST

सरकार के अनुसार, टीवी चैनलों और ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर विदेशी सट्टेबाजी कंपनियां जैसे फेयरप्ले, परीमैच और बेटवे के विज्ञापनों को बंद करने के बावजूद भी गगूल-यूट्यूब पर ऐसे विज्ञापन चल रहे है। ऐसे में सरकार ने ऐसे ही विज्ञापनों को बंद करने के लिए गूगल को चिट्ठी लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी सट्टेबाजी विज्ञापनों को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है।ऐसे में सरकार ने गूगल को चिट्ठी लिखकर तत्काल प्रभाव से ऐसे विज्ञापनों को हटाने का निर्देश दिया है। इससे पहले टीवी चैनलों और ओटीटी पर ऐसे विज्ञापनों को बंद कराया गया था।

नई दिल्ली: सरकार ने गूगल से विदेशी सट्टेबाजी कंपनियों के सरोगेट विज्ञापन को नहीं दिखाने की बात कही है। यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक सोर्स से मिंट में छपी के एक खबर के द्वारा मिली है। 

खबर के अनुसार, सरकार द्वारा गूगल को पिछले हफ्ते एक चिट्ठी भेजी गई है जिसमें यह कहा गया है कि गगूल तत्काल सेवा से विदेशी सट्टेबाजी कंपनियों के विज्ञापनों को दिखाना बंद करें। सरकार के मुताबिक, ये विज्ञापन टीवी चैनलों और ओटीटी प्लेफॉर्म पर पहली ही बंद हो गए है लेकिन गगूल और यूट्यूब पर अभी भी चल रहे है। ऐसे में सरकार ने गूगल को इसे हटाने को कहा है। 

गूगल को क्या कहा गया है

आपको बता दें कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा भेजे गए चिट्ठी में यह कहा गया है कि गगूल विदेशी सट्टेबाजी कंपनियां जैसे फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे के विज्ञापन को दिखाना तुरन्त बंद करें। चिट्ठी के अनुसार, गगूल को यह कहा गया है कि वह विदेशी सट्टेबाजी कंपनियां के नतीजों को सर्च रिजल्ट से दिखाना बंद करें। यही नहीं कंपनी को यह भी कहा गया है कि वह यूट्यूब के प्लेटफॉर्म पर भी डायरेक्ट या सरोगेट किसी भी तरीके के विज्ञापन को चलाने से बचे। 

रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा 3 अक्टूबर को दिए गए अंतिम सलाह के बाद टीवी चैनलों और ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेयर्स ऐसे एड्स नहीं चला रहे है, लेकिन गगूल और यूट्यूब पर ये विज्ञापन चल रहे थे। ऐसे में सरकार ने इसे चिट्ठी लिखकर ऐसे विज्ञापन को बंद करने को कहा है। 

विदेशी सट्टेबाजी विज्ञापनों पर सख्त हुई है सरकार

आपको बता दें कि सरकार विदेशी सट्टेबाजी और उसके विज्ञापनों को लेकर काफी सख्त है। इसके लिए सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने एक एडवाइजरी भी जारी किया है। इससे पहले यह बात भी सामने आई थी कि सरकार स्किल गेम्स को रेगूलेट करने चाह रही है। यही नहीं सरकार सभी रियल-मनी गेम्स को भी रेगूलेट करने की प्लान में है।  

टॅग्स :गूगलयू ट्यूबInformation and Broadcasting Minister
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की