लाइव न्यूज़ :

रैन्समवेयर ने किए भारत में सबसे ज्यादा हमले, 67 फीसदी व्यवसाय बने निशाना

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 15, 2018 11:07 IST

भारतीय व्यवसायों पर रैन्समवेयर के 67 फीसदी हमले हुए है, जिसमें 38 प्रतिशत व्यवसाय को दोबारा निशाना बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरैन्समवेयर से लड़ने के लिए विश्वभर में तीन फीसदी कंपनियों ने 1.37 करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च किएसाइबर अपराधियों ने चार अलग प्रकारों के रैन्समवेयर निकाले हैं

नई दिल्ली, 15 मार्च। भारतीय व्यवसाय बार-बार होने वाले रैन्समवेयर हमलों के प्रति कितना सचेत है और एक्सप्लॉइट को लेकर कितना संवेदनशील हैं, इस पर से पर्दा उठाते हुए सोफोस ने बुधवार को चेतावनी दी। भारतीय व्यवसायों पर रैन्समवेयर के करीब 67 फीसदी हमले हुए, जिसमें 38 फीसदी व्यवसायों को दोबारा निशाना बनाया गया। वैश्विक साइबर सुरक्षा दिग्गज सोफोस ने कहा कि रैन्समवेयर से लड़ने के लिए विश्वभर में तीन फीसदी कंपनियों ने 1.37 करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च किए। जिसमें भारत ने सबसे अधिक 17 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च किए।

इसे भी पढ़ें: आपके स्मार्टफोन में जरुर होने चाहिए ये सरकारी ऐप्स, घर बैठे आसानी से होंगे सारे काम

सोफोस इंडिया और सार्क में बिक्री के प्रबंध निदेशक सुनील शर्मा ने कहा, "साइबर अपराधियों ने चार अलग प्रकारों के रैन्समवेयर निकाले हैं, जो सुरक्षा में सेंध लगाते हैं और हमला करते हैं।" उन्होंने कहा, "आज के साइबर अपराधी बार-बार हमला करते हैं, वह एक ही बार में रैन्समवेयर का मिश्रण छोड़ते हैं, जो रिमोट से चलता है और सर्वर को संक्रमित करता है या सुरक्षा के सॉफ्टवेयर को नाकाम कर देता है। यदि आईटी प्रबंधक हमले के बाद अपने सिस्टम्स से रैन्समवेयर और अन्य खतरों को नहीं हटाते हैं, तो संक्रमण दोबारा हो सकता है। असावधान रहना हानिकारक हो सकता है।"

कंपनी ने इस सर्वे के लिए विश्व के 10 देशों के मध्यम आकार के व्यवसायों के 2700 आईटी नीति निर्माताओं से जानकारी ली। जिन देशों में यह सर्वे किया गया उसमें अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका और भारत शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 5 भारत में हुआ लॉन्च, कम कीमत में हाईटेक फीचर्स का फायदा

रैन्समवेयर विश्व के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है, क्योंकि सर्वे में शामिल 54 प्रतिशत कंपनियां पिछले वर्ष इसका शिकार हुईं और 31 प्रतिशत पर भविष्य में हमला होने का खतरा है। सर्वे में भाग लेने वालों पर रैन्समवेयर का हमला औसतन दो बार हुआ। सोफोस ने बुधवार को 'द स्टेट ऑफ एंडप्वाइंट सिक्युरिटी टुडे' रिपोर्ट में कहा कि हमलों की तीव्रता के बावजूद भारतीय व्यवसाय हमलावरों से खुद की रक्षा करने के लिये तैयार नहीं हैं।

टॅग्स :इंडियाबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की