लाइव न्यूज़ :

NaMo App: नमो ऐप से पीएम मोदी संग लोगों की खिंचवाई हुई तस्वीरें खोजना व डाउनलोड करना हुआ बहुत आसान, जानें क्या है यह नया फीचर

By आजाद खान | Updated: March 29, 2023 10:53 IST

ऐप में इस फीचर को लाने वाले अधिकारियों का कहना है कि ऐप के इस फीचर को अभी और भी विकसित किया जा रहा है कि ताकि लोग केवल 30 दिन के ही नहीं बल्कि इससे पहले भी पीएम मोदी संग लिए गए फोटो को वे देख सके। यही नहीं सही लगने पर उसे वहीं डाउनलोड भी कर सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देएआई की मदद से नमो ऐप में एक नया फीचर एड किया गया है। इस फीचर की मदद से कोई भी शख्स पीएम मोदी संग लिए गए अपने फोटो को खोज सकता है। यही नहीं वह उस फोटो को वहां से डाउनलोड भी कर सकता है।

नई दिल्ली: अगर कभी आप पीएम मोदी के साथ कोई तस्वीर खिंचाई है और वह आपके पास नहीं है या किसी कारण वह फोटो आपकी पहुंच से दूर है तो अब आपको इसे लेकर इतना सोचना नहीं होगा। दरअसल, नमो ऐप में एक नया फीचर 'फोटो बूथ' को जोड़ा गया है जिसके जरिए आप ये बहुत ही आसानी से पीएम मोदी के साथ खींची हुई तस्वीर का पता लगा सकते है और उसे डाउनलोड भी कर सकते है। 

इस फीचर को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के आधार पर विकसित किया गया है जो अभी 30 दिन के अंदर पीएम मोदी के साथ खिंचाई हुई फोटो को बाहर निकाल सकता है और उसे आप डाउलोड भी कर सकते है। इस पर काम कर रहे अधिकारियों को कहना है कि इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है और आगे जाकर इस फीचर को और भी विकसित किया जाएगा। 

क्या है यह नया फीचर

बताया जा रहा है कि हालफिलहाल में नमो ऐप पर एक नया फीचल लॉन्च किया गया है जिसमें हर कोई पीएम मोदी के साथ अपनी खिंचवाई हुई तस्वीर को देख सकता है और उसे डाउनलोड भी कर सकता है। इसके लिए एप में 'फोटो बूथ' फीचर को लॉन्च किया गया है जिसकी मदद से इस तरह के फोटो निकालना अब आसान हो जाएगा।

इसे विकसित करने वाले अधिकारियों का कहना है कि यह फीचर केवल 30 दिन के भीतर ही खींची गई फोटो को दिखा सकता है। ऐसे में इस फीचर पर भी काम किया जा रहा है कि 30 दिन से आगे भी खींची गई फोटो को भी देखा जा सके और उसे बी डाउलोड किया जा सके। 

तकनीक को लेकर पीएम मोदी ने सांसदों को क्या कहा

इस पर बोलते हुए एक सांसद ने कहा है कि यह काफी अच्छा फीचर है जिसमें एक शख्स पीएम मोदी संग खिंचवाई हुई फोटो को आसान से देख व डाउलोड कर सकता है। उनके अनुसार, किसी नेता या सांसदों द्वारा पीएम मोदी संग कोई खिंचवाई हुई तस्वीरों का पता लगाना काफी आसान है लेकिन कोई शख्स ने प्रधानमंत्री के साथ फोटो ली है तो उसका कैसे पता चलेगा। इस जगह पर नमो ऐप आपकी मदद करेगा और आपकी फोटो को खोजकर देगा। 

पीएम मोदी भी तकनीक में काफी रुचि रखते है और यही कारण है कि उन्होंने एक बैठक में सांसदों और नेताओं को यह सीख दी है कि तकनीक में एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है बल्कि लगातार सीखते हुए विकसित और अनुकूल होना सीखना चाहिए। 

टॅग्स :NaMoऐपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की