लाइव न्यूज़ :

एप्पल को पछाड़ हुआवेई बनी स्मार्टफोन बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

By भाषा | Updated: May 1, 2019 13:44 IST

साल 2019 के शुरुआती तीन महीनों में नए स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में यह लगातार छठी तिमाही है जब स्मार्टफोन की वैश्विक बिक्री में गिरावट देखी गई है।

Open in App

चीन की कंपनी हुआवेई (HUAWEI) ने स्मार्टफोन बाजार में टफ कॉम्पिटिशन के बीच इस साल की पहली तिमाही में एप्पल (Apple) को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कोरिया की सैमसंग अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है। इंटरनेशन डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले तीन महीने में दुनिया भर में 31.08 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई।साल के पहले तीन महीनों में बेचे गए स्मार्टफोन की संख्या पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 6.60 प्रतिशत कम है। यह लगातार छठी तिमाही है जब स्मार्टफोन की वैश्विक बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। संगठन का कहना है कि हुआवेई की मजबूत वृद्धि के बाद भी 2019 स्मार्टफोन बिक्री के लिहाज से गिरावट वाला साल होने वाला है।इस दौरान सैमसंग की बिक्री 8.10 प्रतिशत गिरकर 7.19 करोड़ पर आ गयी। हालांकि सैमसंग अभी भी सबसे अधिक स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी बनी हुई है। हुआवेई की बिक्री 50.30 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ 5.91 करोड़ स्मार्टफोन पर पहुंच गयी। कंपनी ने इस प्रदर्शन के साथ एप्पल को पछाड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया। हालांकि एप्पल की बिक्री 30.20 प्रतिशत गिरकर 3.64 करोड़ पर आ गयी।आईडीसी ने कहा कि स्मार्टफोन बाजार की बिक्री सुस्त पड़ने से इस बात के संकेत मिलते हैं कि उपभोक्ता पुराना स्मार्टफोन बदलने में अधिक समय ले रहे हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की