लाइव न्यूज़ :

Huawei Y9(2019) भारत में आज देगा दस्तक, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 10, 2019 11:30 IST

Huawei आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) को लॉन्च करने वाली है। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में इस फोन को पेश किया जाएगा। इससे पहले की खबर में हुआवे वाई9  (2019) को 7 जनवरी को लॉन्च करना था>

Open in App

चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुआवे आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) को लॉन्च करने वाली है। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में इस फोन को पेश किया जाएगा। इससे पहले की खबर में हुआवे वाई9  (2019) को 7 जनवरी को लॉन्च करना था, लेकिन किसी कारण इसे अब 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि Huawei Y9 (2018) का अपग्रेड वर्जन Huawei Y9 (2019) होगा। हुआवे वाई 9 को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर बेचा जाएगा।

Huawei Y9 (2019) की कीमत और उपलब्धता

हुआवे वाई9 स्मार्टफोन की कीमत से अभी पर्दा नहीं उठा है। Huawei Y9 (2019) की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर होगी। यह हैंडसेट Boat Rockerz Sports ब्लूटूथ हेडफोन के साथ आएगा, जिसकी कीमत 2,990 रुपये है। याद करा दें कि, Huawei ब्रांड के इस हैंडसेट को पिछले साल अक्टूबर माह में चीनी बाजार में उतारा गया था।

Huawei Y9 (2019)

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

हुआवे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिजाइन से लैस है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आने का दावा किया गया है।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है जिसके बारे में स्मार्टफोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। अपग्रेड हुए फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी में फिंगरप्रिंट नेविगेशन भी है। जिसकी मदद से यूजर सभी नोटिफिकेशन को एक ही से मैनेज कर पाएंगे।

Huawei Y9 (2019)

बता दें कि Huawei Y9 (2019) को चीनी मार्केट में Huawei Enjoy 9 Plus के नाम से उतारा जा सकता है। इवान ब्लास की मानें तो यह स्मार्टफोन ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले होगा, वो भी 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। हैंडसेट में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :हुआवेअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की