लाइव न्यूज़ :

अब लैंडलाइन नंबर से भी चला सकेंगे WhatsApp, ये हैं 4 स्टेप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 11, 2019 07:14 IST

लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने लैंडलाइन नंबर से भी WhatsApp को कनेक्ट कर सकते हैं। जी हां, ये सच है। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर भी किसी के साथ शेयर नहीं करना पड़ेगा।

Open in App

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में 1.5 करोड़ यूजर्स करते हैं। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए रोजाना नए-नए फीचर रोल आउट करता रहता है। व्हाट्सऐप का इस्तेमाल यूजर्स कॉल, वीडियो और चैट के लिए करते हैं। इसके अलावा यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट को अनलिमिटेड इमेज भेज सकते हैं।

WhatsApp का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को एक स्मार्टफोन, इंटरनेट और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। यहां तक कि अब व्हाट्सऐप का यूज फीचर फोन Jio Phone और Nokia 8110 में भी चला सकते हैं।

whatsapp

लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने लैंडलाइन नंबर से भी WhatsApp को कनेक्ट कर सकते हैं। जी हां, ये सच है। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर भी किसी के साथ शेयर नहीं करना पड़ेगा।

सबसे पहले बता दें कि इस फीचर का फायदा व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप यूजर्स ही उठा सकते हैं। इस फीचर की मदद से व्यापारी अपने लैंडलाइन नंबर से अपना WhatsApp ऑपरेट कर सकते हैं। इस फीचर की एक और खास बात है कि इससे यूजर्स का पर्सनल मोबाइल नंबर अनचाहे लोगों के साथ शेयर नहीं होता।

whatsapp

तो आइए जानते हैं पूरे प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप...

स्टेप-1

इसके लिए आपको सबसे पहले फोन में नॉर्मल व्हाट्सऐप या बिजनेस ऐप को डाउनलोड करना होगा। अब इसे अपने मोबाइल फोन, टैबलेट या लैपटॉप पर ओपन कर लें।

whatsapp-business

स्टेप- 2

ऐप को ओपन करने के बाद व्हाट्सऐप आपसे आपका कंट्री कोड और आपके 10 डिजिट वाला मोबाइल नंबर मांगता है। आप यहां अपना लैंडलाइन नंबर भी एंटर करें।

whatsapp-business

स्टेप-3

नंबर एंटर करने के बाद आपका नंबर वेरिफाई किया जाएगा। इसले लिए कॉल या SMS का ऑप्शन मिलेगा। लेकिन SMS भेजने पर वेरिफिकेशन फेल हो जाएगा। इसके बाद आपको Call Me का ऑप्शन मिलेगा। इस पर आपको टैप करना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस आगे बढ़ेगा।

whatsapp-business

स्टेप-4

कॉल ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपके लैंडलाइन नंबर पर एक कॉल आएगी, जिसमें आपको 6 डिजिट वाला वेरिफिकेशन कोड बताया जाएगा। इसके बाद आप इस वेरिफिकेशन कोड को ऐप में एंटर करके आगे के प्रोसेस में पहुंच जाएंगे। इसके बाद आप प्रोफाइल फोटो, नेम और बाकी डिटेल एंटर करके आप आसानी से व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

whatsapp-business

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सऐपमोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की