लाइव न्यूज़ :

फोन गलती से हो गया है लॉक, तो इस तरीके से बस 2 मिनट में करें अनलॉक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 21, 2019 14:13 IST

अगर किसी दूसरे ने आपके फोन के पासवर्ड को बदल दिया तो क्या करेंगे आप? यहां हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। इस ट्रिक्स से आप घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन को आसानी से अनलॉक कर सकते हैं।

Open in App

आप में से कई यूजर्स अपने स्मार्टफोन के डेटा को अनजान लोगों से सुरक्षित रखने के लिए लॉक करके रखते हैं। फोन को लॉक करने के लिए हम पैटर्न लॉक या पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं ताकि कोई तीसरा हमारे प्राइवेट मैसेज, कॉन्टैक्ट या फोटो को देख ना सके।

ऐसे में कभी-कभी होता है कि हम अपने फोन का पासवर्ड या अनलॉक पैटर्न भूल जाते हैं। वहीं, अगर किसी दूसरे ने आपके फोन के पासवर्ड को बदल दिया तो क्या करेंगे आप? यहां हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। इस ट्रिक्स से आप घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन को आसानी से अनलॉक कर सकते हैं।

स्मार्टफोन को कैसे करें अनलॉक?

1. सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें।

2. ध्यान रहे कि अगर आप फोन का पैटर्न लॉक भूल गए हैं तो फोन की बैटरी को बाहर निकाल के स्विच ऑफ करें।

3. अगर आपके फोन की बैटरी नॉन-रिमूवल है तो फोन के वॉल्यूम बटन (डाउन) और पावर बटन को 10 सेकेंड तक प्रेस करें।

4. फोन रिस्टार्ट हो जाएगा।

5. फोन ऑन होने के बाद डिवाइस के वॉल्यूम बटन के ऊपरी हिस्से को, साथ फोन के होम और पावर बटन को एक साथ दबाएं।

6. फोन को इस स्थिति में तब तक रखे जब तक आपका फोन रिकवरी मोड में ना चला जाएं।

7. फोन के रिकवरी मोड में जाने के बाद आपको एंड्रॉयड का लोगो दिखाई देगा। इसके बाद फोन के पावर बटन को दबाएं।

8. इसके बाद आपको reboot system now, apply update from sdcard, apply update from ADB, wipe data/factory reset, wipe cache partition का विकल्प दिखाई देगा।

9. अब आप wipe data/factory reset पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको कुछ ऑप्शन दिखेंगे।

10. आपको Confirm wipe of all user data? का विकल्प दिखेगा। इसमें से आपको Yes > Erase Everything पर क्लिक करना होगा।

11. अब आप Yes-Delete all user का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके फोन का लॉक खुल जाएगा।

नोट- आपको बता दें कि इस प्रक्रिया से आपके फोन में मौजूद सभी डाटा डिलीट हो जाएंगे।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलफोनएंड्रॉयडटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की