लाइव न्यूज़ :

अपने एसी बिल को इस भीषण गर्मी में कैसे कम करें, अपना लीजिए ये 7 तरीके, होगा फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 11:06 IST

भारत में इन दिनों गर्मी का मौसम है। इस बीच कोरोना महामारी के कारण कई लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं। ऐसे में एसी लगातार चलने से बिजली बिल भी बढ़ा हुआ आ रहा है। जानिए कैसे इसमें कमी ला सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण गर्मी और ज्यादातर लोगों के घरों से काम करने के कारण बिजली की खपत बढ़ी हैकई घरों में पहले से ज्यादा समय तक अब एसी-कुलर ऑन रहता है, ऐसे में बिल भी बढ़कर आते हैंकुछ सावधानियां बरती जाएं और कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो एसी बिल को कुछ हद तक कम किया जा सकता है

भारत के अधिकांश हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। हालांकि मानसून के लगभर पूरे भारत में पहुंचने से लोगों को कुछ राहत भी मिली है लेकिन गर्मी जारी है। वहीं, कई लोग इन दिनों कोरोना महामारी के कारण घर से भी काम कर रहे हैं। ऐसे में पंखे और एसी चलाने की मजबूरी भी है।

इसका नुकसान भी लोगों को उठाना पड़ रहा है और ज्यादा घंटे तक एसी-कुलर चलने से बिजली का बिल भी ज्यादा आ रहा है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एसी बिल को कम कर सकते हैं।

एसी चलाने से पहले कमरों में वेंटिलेट करें

एसी चलाने से पहले आपको अपने कमरे के दरवाजों और खिडकियों को खोल देना चाहिए। इसके बाद कुछ देर तक पंखा चलने दे। इससे अंदर की गर्मी बाहर चली जाएगी। इसके बाद एसी चलाए। इससे कमरा जल्द ठंडा होगा और बिजली बचाने में भी मदद मिलेगी।

एसी का जब इस्तेमाल नहीं हो, उसे बंद कर दें

ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप कब एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं और कब नहीं। जब भी एसी की जरूरत नहीं हो, उसे बंद करना नहीं भूले। कई लोग केवल रिमोट से एसी बंद कर देते हैं। ऐसे लोगों के लिए सवाह है कि वे पावर बटन को भी ऑफ करें। इससे बिजली की खपत को रोकने में मदद मिलेगी।

एसी में तापमान सेटिग्स पर भी रखें ध्यान

कई बार लोगों की आदत होती है कि वे एसी को 16 डिग्री तापमान पर चलाते रह जाते हैं। इससे आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है। बेहतर है कि 'क्विक कूल' मोड या फिर ऑटो मोड में ऐसी को शुरू करें तो 20-25 मिनट बाद इसका तापमान बढ़ाकर 24-25 डिग्री के करीब कर दें। इससे भी बिजली बिल बचाने में मदद मिलेगी।

एसी में टाइमर लगाना नहीं भूले

लगभग सभी एसी में अब टाइमर की सुविधा आती है। इसकी मदद से आप समय सेट कर सकते हैं कि कितने देर एसी चलानी है। तय समय के बाद ये अपने आम बंद हो जाएगी। रात में सोने के समय इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

एसी के साथ पंखे का भी इस्तेमाल

आप अपने कमरे में लगे पंखे को कम स्पीड पर चला सकते हैं। साथ ही एसी भी 24 या 25 डिग्री के तापमान पर शुरू कर दें। ऐसे में कमरे को जल्द ठंडा करने में मदद मिलेगी। ध्यान रहे पंखे को ज्यादा तेज नहीं करे, इससे कोई फायदा नहीं होगा। शुरू के आधे घंटे बाद पंखे को बंद कर सकते हैं।

एसी सर्विसिंग जरूर कराएं

हर साल एसी की सर्विसिंग भी कराना जरूरी है। इससे वो बेहतर काम करेगा और कमरे को ज्यादा ठंडा कर सकेगा। इससे भी बिजली बिल बचाने में आपको मदद मिलेगी।

एसी चलाते समय कमरे को पूरी तरह बंद रखें

इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि जब एसी चलाएं तो अपने कमरे को पूरी तरह से बंद करे। इससे ज्यादा बेहतर कुलिंग मिलेगी और ज्यादा टेंपरेचर पर भी एसी चलाने से कमरे में ठंडक रहेगी। इससे ये भी फायदा होगा कि आप कुछ कम घटों के लिए एसी का इस्तेमाल करेंगे और बिजली बचेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की