लाइव न्यूज़ :

Honor Play भारत में आज होगा लॉन्च, इन खूबियों से होगा लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 6, 2018 11:06 IST

स्मार्टफोन की खासियत की अगर बात करें तो फोन में 6.3 इंच का फुल HD डिस्प्ले, ड्यूल कैमरा सेटअप, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज जैसी कई खूबियां शामिल हैं। फोन की बिक्री के लिए ऑनर ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से साझेदारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनर प्ले को क्रेजी फास्ट और क्रेजी स्मार्ट के नाम से प्रमोट किया जा रहाऑनर प्ले अमेजन पर आज दोपहर 4 बजे से बेचा जाएगा

नई दिल्ली, 6 अगस्त:स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor अपने लेटेस्ट डिवाइस Honor Play को 6 अगस्त को भारत में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को दिल्ली में आयोजित किए गए एक इवेंट में लॉन्च करेगी। फोन के लॉन्च इवेंट को अगर आप लाइव देखना चाहते हैं तो ऑनर के फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब चैनल के साथ-साथ अमेजन इंडिया पर जाकर देख सकते हैं।

स्मार्टफोन की खासियत की अगर बात करें तो फोन में 6.3 इंच का फुल HD डिस्प्ले, ड्यूल कैमरा सेटअप, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज जैसी कई खूबियां शामिल हैं। फोन की बिक्री के लिए ऑनर ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से साझेदारी की है। ऑनर के इस स्मार्टफोन में जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी, रियल-टाइम रिकग्निशन के साथ '4डी' गेमिंग एक्स्पीरियंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। आपको बता दें कि इस फोन को इसी साल जून में  चीन में लॉन्च किया गया था। इससे पहले ऑनर ने भारत में अपना Honor 9N स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

Honor Play की अनुमानित कीमत 

चीन में इस डिवाइस के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। वहीं 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 25,100 रुपये) है। भारत में भी फोन को इसी कीमत के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऑनर प्ले को ब्लैक, ब्लू और वॉयलट कलर में पेश किया जाएगा। ऑनर प्ले स्मार्टफोन सोमवार (6 अगस्त) शाम 4 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Honor Play के स्पेसिफिकेशन्स 

ऑनर प्ले हैंडसेट में 1080x2340 पिक्सल वाला 6.3 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 का है। इसे 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। कैमरे के मामले में यह डिवाइस 16MP+2MP के ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगा पिक्सल का फ्रेंट कैमरा दिया गया है।

फोन में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-जी72 जीपीयू दिया गया है। इस डिवाइस में 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 3750 mAh की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करने वाली बैटरी दी गई है। फोन का वजन 176 ग्राम है।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :हॉनरहुआवेअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की