लाइव न्यूज़ :

गूगल का नया फोन सिर्फ 'कागज का एक टुकड़ा' है, लेकिन कर सकता है आपकी बड़ी मदद!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 13:08 IST

गूगल का नया पेपर फोन 'डिजिटल वेल बींग एक्सपेरिमेंट' का एक हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए उपभोक्ताओं की मोबाइल की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देइसके जरिए उपभोक्ताओं की मोबाइल की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी। गूगल के इस पेपर फोन को ऐप के जरिए आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल ने अपने नए फोन की घोषणा कर दी है। आप इससे ना तो सेल्फी ले सकते हैं और ना ही कॉल कर सकते हैं। क्योंकि यह सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है जिसमें कुछ सूचनाएं लिखी हुई हैं। आप भी हैरान रह गए ना? आइए बताते हैं क्या है पूरा माजरा।

दरअसल, गूगल का नया पेपर फोन 'डिजिटल वेल बींग एक्सपेरिमेंट' का एक हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए उपभोक्ताओं की मोबाइल की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी। 

गुगल की क्रिएटिव लैब टीम की प्रमुख एमा टरपिन ने बुधवार को एक ब्लाग में बताया, 'हमें उम्मीद है कि इस प्रयोग से डेवलपर और डिजायनर को प्रेरणा मिलेगी कि किसी तकनीकि को बनाने के दौरान लोगों की भलाई प्राथमिकता हो।'

उन्होंने आगे लिखा, 'हमें उम्मीद है कि यह छोटा सा एक्सपेरिमेंट आपको टेक्नोलाजी से डिजिटल डिटॉक्स में मदद कर सकता है और आप उन चीजों पर फोकस कर सकते हैं जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।'

गूगल के इस पेपर फोन को आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप का कोड Github पर उपलब्ध है। पेपर फोन आपकी जरूरतों के अनुसार एक बुकलेट प्रिंट कर देता जिससे आप डिजिटल दुनिया से दूर रह सकें। यह ऐप आपको पेपर के जरिए काम करने को बढ़ावा देता है।

टॅग्स :गूगलडिजिटल इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारजन्म के बाद डिजिटल जनगणना खुद ही अपडेट और मृत्यु होगी तो नाम खुद ही डाटा से डिलीट?

भारत2027 Digital Census: अमित शाह ने भारत की पहली 2027 डिजिटल जनगणना के लिए लॉन्च किया शुभंकर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की