लाइव न्यूज़ :

Google Down: जीमेल, यूट्यूब और स्नैपचैट भारत समेत इन देशों में हुआ डाउन, गूगल ने मांगी माफी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 3, 2019 10:48 IST

Google डाउन होने की वजह ज्यादा यूजर्स की ओर से इंटरनेट सर्विस इस्तेमाल करने को बताया जा रहा है। इसके साथ ही अमेरिका में भी यूजर्स को गूगल डाउन होने से परेशान होना पड़ा। फिलहाल गूगल ने इस प्रॉब्लम को फिक्स कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle डाउन होने की वजह ज्यादा यूजर्स की ओर से इंटरनेट सर्विस इस्तेमाल करने को बताया जा रहा हैगूगल ने इस प्रॉब्लम को फिक्स कर लिया हैभारत समेत अमेरिका, यूके और दूसरे देशों में गूगल यूजर्स को इसके इस्तेमाल में परेशानी आई है

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Google की यूट्यूब, जीमेल, स्नैपचैट जैसी कई खास सर्विसेस डाउन होने से यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बात की पुष्टि खुद गूगल ने की है। भारत समेत अमेरिका, यूके और दूसरे देशों में गूगल यूजर्स को इसके इस्तेमाल में परेशानी आई है। अमेरिका में पिछले दस सालों में यह पहली बार समस्या आई है।

Google डाउन होने की वजह ज्यादा यूजर्स की ओर से इंटरनेट सर्विस इस्तेमाल करने को बताया जा रहा है। इसके साथ ही अमेरिका में भी यूजर्स को गूगल डाउन होने से परेशान होना पड़ा। फिलहाल गूगल ने इस प्रॉब्लम को फिक्स कर लिया है। इस बारे में कंपनी की ओर से एक ऑप्शनल प्रेस नोट भी रिलीज किया गया है। कंपनी की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में ब्लैक आउट के कारणों का भी जिक्र किया गया है।

Google

Google ने दी सफाई

इस बारे में रिलीज किए गए अपने प्रेस नोट में गूगल ने कहा, 'पूर्वी यूएसए में हमें बड़े स्तर पर नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे गूगल क्लाउड, जी सूट और यूट्यूब जैसी सर्विस प्रभावित हुई हैं। ऐसे में यूजर्स को स्लो परफॉर्मेंस और एरर की शिकायत आ रही है। हमनें इस समस्या के कारण का पता लगा लिया है और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।'

कंपनी ने मांगी माफी

गूगल ने इस समस्या को फिक्स करने के बाद एक बयान जारी किया है। कंपनी ने अपने बयान में आई इस समस्या के लिए यूजर्स से माफी मांगी है। Google ने कहा कि ऐसी समस्या दुबारा न आने के लिए जरूरी कदम उठाएं जाएंगे।

टॅग्स :गूगलजीमेलयू ट्यूबस्नैपचैट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की