लाइव न्यूज़ :

Flipkart Super Value Week: 70,000 रु. वाले Google Pixel 2 को सिर्फ 10,999 रूपये में खरीदने का मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 19, 2018 15:44 IST

इस सेल में बड़ें ब्रांड के स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। सेल के दौरान यूजर्स स्मार्टफोन पर कई तरह के ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। सेल में दिया जाने वाला सबसे खास ऑफर Google Pixle 2 स्मार्टफोन पर है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जून: अगर आप हाल फिलहाल नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कम कीमत में शानदार स्मार्टफोन तो देर बिल्कुल न करें। जी हां, आपके लिए यह एक शानदार मौका है कम कीमत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का। दरअसल, Flipkart पर Super Value Week सेल शुरू हो चुकी है। यह सेल 18 जून से 24 जून तक चलेगी।

इस सेल में बड़ें ब्रांड के स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। सेल के दौरान यूजर्स स्मार्टफोन पर कई तरह के ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। सेल में दिया जाने वाला सबसे खास ऑफर Google Pixle 2 स्मार्टफोन पर है। गूगल पिक्सल 2 के 128 जीबी वेरिएंट पर सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है। 70 हजार वाले इस फोन को सेल में यूजर्स 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ऑफर की पूरी डिटेल...

ये भी पढ़ें: Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च, Nokia 5.1 Plus को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, ऑनलाइन हुए स्पॉट

Google Pixel 2 को खरीदें सिर्फ 10,999 रूपये में

गूगल पिक्सल 2 के 128 जीबी वेरिएंट की असली कीमत 70,000 रुपये है लेकिन सेल में उसे 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट बाईबैक वैल्यू फोन पर दे रहा है। बायबैक का मतलब है कि जब आप इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज करेंगे तो एक तय कीमत का फायदा यूजर्स को होगा। फ्लिपकार्ट HDFC बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 5% का कैशबैक दे रही है।

इस फोन पर सीधे 9,001 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही अगर आप HDFC बैंक के कार्ड के साथ खरीदारी करते हों तो आपको 8,000 रुपये का कैशबैक अलग से मिलेगा। इसके बाद HDFC कैशबैक लागू करें तो पिक्सल 2 की कीमत 52,999 रुपये हो जाती है। इसके बाद फ्लिपकार्ट इस फोन पर 42,000 रुपये का बाईबैक दे रहा है। इस सभी ऑफर को मिला दें तो महज 10,999 रुपये में ये स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: फेस अनलॉक फीचर के साथ Lephone ने भारत में लॉन्च किया Dazen 6A

Moto X4 को खरीदें सिर्फ 6999 रूपये में

मोटो X4 की कीमत 22,999 रुपये है लेकिन Flipkart इसे 6,999 रुपये में पाने का मौका दे रहा है। इसमें मोटो X4 पर फ्लिपकार्ट 16000 रुपये का बाईबैक ऑफर दे रहा है। इसके लिए फोन खरीदते वक्त यूजर को 199 रुपये का बाईबैक गारंटी पॉलीसी लेनी होगी। इस बाईबैक ऑफर के बाद मोटो X4 कस्टमर को 6,999 रुपये तक की कीमत में मिल सकेगा।

टॅग्स :गूगल पिक्सलफ्लिपकार्टगूगलसेलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की