Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च, Nokia 5.1 Plus को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, ऑनलाइन हुए स्पॉट

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: June 19, 2018 01:11 PM2018-06-19T13:11:53+5:302018-06-19T13:11:53+5:30

Nokia X6 के दो वेरिएंट को भी ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला है। खबरों की मानें तो कंपनी Nokia X6 को जल्द ही दूसरे देशों में भी लॉन्च कर सकती है।

Nokia X6 Global Variants Likely to Launch Soon, Nokia 5.1 Plus Spotted on Bluetooth Certification Site | Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च, Nokia 5.1 Plus को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, ऑनलाइन हुए स्पॉट

Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च, Nokia 5.1 Plus को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, ऑनलाइन हुए स्पॉट

HighlightsNokia X6 के दो वेरिएंट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला हैचीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है Nokia X6Nokia 5.1 Plus फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर किया गया स्पॉट

नई दिल्ली, 19 जून: फिनलैंड की कंपनी नोकिया जल्द ही अपने कई स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाली है। नोकिया ने हाल ही में अपने Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018) और Nokia 5 (2018) स्मार्टफोन को अलग-अलग देशों में लॉन्च किया है। लेकिन इन तीन स्मार्टफोन के अलावा भी कंपनी अपने और नए स्मार्टफोन को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Nokia 5.1 Plus की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थी। अब खबर है कि इस स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसके साथ ही Nokia X6 के दो वेरिएंट को भी ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला है। खबरों की मानें तो कंपनी Nokia X6 को जल्द ही दूसरे देशों में भी लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें: फेस अनलॉक फीचर के साथ Lephone ने भारत में लॉन्च किया Dazen 6A

Nokia स्मार्टफोन को TA-1109 मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Nokia 5.1 Plus या Nokia X5 (2018) हो सकता है। Nokiapoweruser रिपोर्ट के अनुसार नोकिया TA-1109 मीडियाटेक चिपसेट के साथ आएगा। वहीं, हाल ही में आई खबरों के अनुसार Nokia 5.1 Plus और Nokia X5 को MediaTek चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

लीक हुए रेंडर में HMD Global के नोकिया 5.1 प्लस में पतले बेजल वाला डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। साथ ही फोन के डिस्प्ले में एक नॉच होगा। notch में फ्रंट कैमरे, ईयरपीस और कुछ सेंसर को जगह मिलेगी। पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया जाएगा। फोन में  यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और लाउडस्पीकर ग्रिल निचले हिस्से पर है। वहीं, स्मार्टफोन के टॉप पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। इसके अलावा नॉयज कैंसिलेशन के लिए सेकेंडरी माइक्रोफोन है।

ये भी पढ़ें: इन 5 तरीको को आजमा कर अपने स्मार्टफोन को पानी से लेकर टूटने तक बचाएं

दूसरी तरफ, TA-1083 और TA-1116 मॉडल नंबर वाले नोकिया फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला है। ये नोकिया एक्स6 के ग्लोबल वेरिएंट हो सकते हैं। नोकियापावरयूजर की रिपोर्ट के मुताबिक, TA-1116 मॉडल नंबर वाले फोन को हाल ही में रूस की सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया था। ये सारी जानकारियां इस फोन के ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा है। स्मार्टफोन को ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है।

Web Title: Nokia X6 Global Variants Likely to Launch Soon, Nokia 5.1 Plus Spotted on Bluetooth Certification Site

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे