लाइव न्यूज़ :

Flipkart Sale Day 3: खरीदें सिर्फ 14,000 में Smart TV, स्मार्टफोन्स पर 27,000 से ज्यादा की छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 18, 2018 18:32 IST

फ्लिपकार्ट ने 16 जुलाई से Big Shopping Days सेल शुरू की है। यह सेल 80 घंटे तक चलेगी जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन, गैजेट्स और भी दूसरे कैटेगरी पर भारी छूट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Flipkart की यह सेल 19 जुलाई तक चलेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई : ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 16 जुलाई से शुरू हुए Big Shopping Days Sale का आज तीसरा दिन है। कंपनी तीसरे दिन भी अपने यूजर्स को कई तरह के आकर्षक ऑफर दे रही है। इस सेल में Mi LED Smart TV को ऑफर के तहत महज 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Google के Home Mini स्पीकर को 2,449 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।

इसके अलावा, Flipkart सेल में कई ब्रांड के स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत दूसरे प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। सेल में कई स्मार्टफोन पर 27, 000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है।

इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

स्मार्टफोनकीमतअसली कीमत
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट8,490 रुपये10,999 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी ऑन 55,790 रुपये8,990 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो6,490 रुपये8,490 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट (64 जीबी)10,900 रुपये17,900 रुपये
सैमंसग गैलेक्सी ऑन मैक्स12,900 रुपये16,900 रुपये
गूगल पिक्सल 2 (128 जीबी)42,999 रुपये70,000 रुपये

सेल में इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है 80%तक का डिस्काउंट 

Big Shopping Days में कस्टमर स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स तक और फैशन प्रॉडक्ट्स से लेकर होम फर्नीचर के सामान पर 50%-80% के डिस्काउंट ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी बिड ऐंड विन, प्ले ऐंड विन जैसी भी कई स्कीम दे रही है।

इसे भी पढ़ें: Flipkart Big Shopping Days सेल का आज तीसरा दिन, Google Pixel, Honor समेत कई स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बिग डील

Flipkart सेल में यूजर्स को मिलेगा नो कॉस्ट EMI और इंस्टेंट डिस्काउंट 

फ्लिपकार्ट की सेल में ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा, वहीं SBI ग्राहक अगर  क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर खरीददारी करते हैं तो उन्हें 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। 19 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में कंपनी अपने कई प्रॉडक्ट्स पर 80% तक का डिस्काउंट दे रही है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 649 रुपये में आपका हो सकता है  Redmi Note 5 Pro, जानें कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

Flipkart सेल में मिलेंगे अलग-अलग डील्स

फ्लिपकार्ट की इस सेल में कई प्रोडक्ट पर डील्स रखे गए हैं। इन डील्स का लाभ आप अलग-अलग समय पर उठा सकते हैं। जैसे 'ब्लॉकबस्टर डील्स' जो हर 8 घंटे पर रिफ्रेश होता रहेगा। 'प्राइस क्रैश डील' भी हर 8 घंटे पर मिलेगी। वहीं, 'रस ऑवर डील्स' सिर्फ 2 घंटे के लिए शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके अलावा एक डील 'फर्स्ट टाइम ऑन डिस्काउंट' के नाम से चलेगी।

टॅग्स :फ्लिपकार्टस्मार्ट टीवीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल