लाइव न्यूज़ :

पड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2026 18:24 IST

सीतामढ़ीः जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पड़ोस की एक युवती से किसी बात को लेकर विक्रम का विवाद हो गया। शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।साहू चौक में किराए के मकान में रहकर काम करता था।विक्रम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

सीतामढ़ीःबिहार में सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साहू चौक पर गुरुवार को तीन युवतियों ने एक युवक की पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव निवासी भरत मंडल के पुत्र विक्रम मंडल के रूप में हुई है। विक्रम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह साहू चौक में किराए के मकान में रहकर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पड़ोस की एक युवती से किसी बात को लेकर विक्रम का विवाद हो गया। शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद तीन युवतियों ने मिलकर विक्रम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में विक्रम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मेहसौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है, जिसके कारण युवक की मौत हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर नजर बनाए हुए है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारपटनाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?