लाइव न्यूज़ :

Facebook पर अब वॉइस रिकॉर्ड करके कमा सकते हैं पैसे, जानिए क्या है तरीका

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 24, 2020 18:45 IST

फेसबुक ने अपने इस प्रोजेक्ट का नाम “Pronunciations” रखा है। यह कंपनी का एक न्यू प्रोग्राम है, जिसके जरिए आप अपनी वॉइस रिकॉर्ड करके पैसे कमा सकते हैं।

Open in App

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक अब यूजर्स को उनकी वॉइस रिकॉर्डिंग के बदले पैसे देगी। कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह आम लोगों के वॉइस सैंपल लेकर इसके जरिए अपनी वॉइस रिक्गनाइजेशन टेक्नोलॉजी को इंप्रूव करना चाहती है। फेसबुक ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने अपने इस प्रोजेक्ट का नाम “Pronunciations” रखा है। यह कंपनी का एक न्यू प्रोग्राम है, जिसके जरिए आप अपनी वॉइस रिकॉर्ड करके पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको कंपनी द्वारा तय किए गए प्रोग्राम को क्वालीफाई करना होगा। प्रोग्राम क्वालीफाई हो जाने के बाद आपकी वॉइस रिकॉर्डिंग के बादले आपको फेसबुक द्वारा 5 डॉलर यानी लगभग 360 रुपए मिलेंगे। 

अब आपको ये बताते हैं कि आप किन स्पेप्स को फॉलो करके फेसबुक में वॉइस रिकॉर्ड करके पैसे कमा सकते हैं।- सबसे पहले आपको “Hey Portal” ऑप्शन पर जाना होगा।- इसके बाद आपको अपनी फेसबुक फ्रेंडलिस्ट के पहले फ्रेंड का नाम बोलना होगा।- आप 10 दोस्तों तक का नाम ले सकते हैं और आपको हर स्टेटमेंट को दो बार रिकॉर्ड करना होगा।- अगर आप एक सेट के रिकॉर्डिंग को कंप्लीट करते हैं तो आपको व्यू प्वॉइंट्स (Viewpoints) ऐप में 200 पॉइंट्स मिलेंगे।- जब ये प्वॉइंट्स 1000 तक पहुंच जाएंगे तब आप इन्हें इनकैश करा सकते हैं।

आपको बता दें कि “Pronunciations” प्रोग्राम सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के लिए है। अगर आप भारतीय हैं और आप अमेरिका में रहते हैं तो इस प्रोग्राम का फायदा उठा सकते हैं। इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए 18 साल से ऊपर उम्र होनी चाहिए। इसके अलावा आपको 75 से ज्यादा फेसबुक फ्रेंड्स होने चाहिए। हो सकता है कि भारत में भी इस प्रोग्राम को जल्द ही शुरू किया जाए, लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की