लाइव न्यूज़ :

अब आपकी Facebook प्रोफाइल फोटो होगी म्यूजिकल, कंपनी लायी ये नया फीचर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 27, 2018 07:35 IST

कंपनी के इसी के साथ ही 'Lip Sync Live' फीचर को भी शामिल किया है। दुनियाभर में 2 अरब से ज्यादा फेसबुक यूजर्स की संख्या है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक प्रोफाइल में गाने भी कर सकते हैं अब शामिलदुनियाभर में 2 अरब से ज्यादा फेसबुक यूजर्स की संख्यानए फीचर के तहत यूजर्स अपनी प्रोफाइल में सॉन्ग भी जोड़ सकेंगे

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए नया फीचर ला रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को खुद को पहले से ज्यादा एक्सप्रेस कर पाएंगे। दरअसल, दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी Facebook के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फेसबुक फोटो पर गाने भी एड कर पाएंगे। यूजर्स अब जल्द ही अपनी प्रोफाइल में अपनी फेवरेट गाने को भी एड कर पाएंगे। यूजर्स अपने फेसबुक स्टोरी में 'एड सॉन्ग टू फोटो एंड वीडियो' फीचर की मदद से अब उसमें गाने भी जोड़ सकते हैं।

कंपनी के इसी के साथ ही 'Lip Sync Live' फीचर को भी शामिल किया है। दुनियाभर में 2 अरब से ज्यादा फेसबुक यूजर्स की संख्या है।

फेसबुक प्रोफाइल में गाने भी कर सकते हैं अब शामिल

फेसबुक की ओर से लाए जा रहे फीचर को जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस नए फीचर के तहत यूजर्स अपनी प्रोफाइल में सॉन्ग भी जोड़ सकेंगे।। अगर आप चाहते हैं कि आपकी यह प्रोफाइल सबसे ऊपर दिखे तो आप इसे पिन करके ऊपर भी एड कर सकते हैं। फेसबुक ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस फीचर को कब तक पेश किया जाएगा। 

इस तरह काम करेगा ये फीचर

1- यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले वीडियो और फोटो लेना होगा।

2- इसके बाद स्टीकर आइकन पर टैप करना होगा। यहां आपको म्यूजिक सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।

3- पसंद का गाना सेलेक्ट करने के बाद आप उस गाने के बीच की लाइन को भी चुन पाएंगे।

'Lip Sync Live' फीचर

इस फीचर की मदद से यूजर अपने फेसबुक स्टोरी से पुराने स्टीकर हटाकर नए स्टीकर को जोड़ सकते हैं। Facebook ने 'Lip Sync Live' फीचर को जून में पेश किया था जिसे अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिसकी मदद से यूजर्स गाने की लिप सिंग कर सकते हैं। ये फीचर अभी केवल कुछ ही देशों में उपलब्ध है।

टॅग्स :फेसबुकमोबाइल ऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की