लाइव न्यूज़ :

Elon Musk: ट्विटर अब ‘एक्स’, उद्योगपति एलन मस्क ने किया अधिग्रहण, 6 माह में आधे पर्यावरण प्रेमियों ने ट्विटर छोड़ा, आखिर वजह क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2023 14:50 IST

Elon Musk: जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा से उबरने जैसे मुद्दों को लेकर सार्वजनिक चर्चा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे3,80,000 ‘‘पर्यावरण प्रेमी उपयोगकर्ताओं’’ के एक समूह का अध्ययन किया।ट्विटर एक प्रमुख सोशल मीडिया मंच रहा है।मंच पर सामान्य राजनीति घटनाक्रम पर चर्चा करने वाले उपयोगकर्ता भी शामिल थे।

Elon Musk: उद्योगपति एलन मस्क द्वारा ट्विटर (अब ‘एक्स’) के अधिग्रहण के लगभग छह महीने में इस मंच पर सक्रिय लगभग आधे पर्यावरण प्रेमियों ने ट्विटर छोड़ दिया है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इससे जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा से उबरने जैसे मुद्दों को लेकर सार्वजनिक चर्चा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

शोधकर्ताओं ने ट्विटर पर 3,80,000 ‘‘पर्यावरण प्रेमी उपयोगकर्ताओं’’ के एक समूह का अध्ययन किया, जिसमें जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता जैसे विषयों पर पर्यावरण हितैषी चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले लोग शामिल थे। अध्ययन के मुताबिक, मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के बाद छह महीने की अवधि में इन पर्यावरण प्रेमी उपयोगकर्ताओं में से केवल 52.5 प्रतिशत ही ट्विटर का सक्रिय पाए गए।

यदि उपयोगकर्ता 15 दिन की अवधि के भीतर कम से कम एक बार ट्वीट करते हैं तो उन्हें ‘‘सक्रिय’’ माना जाता है। अक्टूबर 2022 में मस्क द्वारा खरीदा गया ट्विटर, पहले पर्यावरण संबंधी चर्चा के लिए अग्रणी सोशल मीडिया मंच के रूप में पहचाना जाता था।

जीवविज्ञानियों और पर्यावरण सलाहकारों की अमेरिका स्थित शोध टीम ने लिखा, ‘‘विभिन्न पर्यावरणीय हितों के समर्थन में विचारों और अनुसंधान के आदान-प्रदान और सहयोग के नये अवसरों के बारे में संवाद करने के लिए ट्विटर एक प्रमुख सोशल मीडिया मंच रहा है।’’

‘ट्रेंड्स इन इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि ट्विटर छोड़ने की दर अन्य ‘‘ऑनलाइन समुदायों’’ की तुलना में काफी अधिक थी, जिसमें मंच पर सामान्य राजनीति घटनाक्रम पर चर्चा करने वाले उपयोगकर्ता भी शामिल थे।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की