लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क एक्स यूजर्स को दे सकते हैं तोहफा, अब इन 3 कैटेगरी में मिलेगी सुविधा- रिपोर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: October 6, 2023 12:14 IST

रिपोर्ट्स की मानें तो एलन मस्क अभी प्रीमियम प्लान को तीन कैटेगरी में बदलने का विचार कर रहे हैं। लेकिन, इसे पूरी तरह से खत्म नहीं करेंगे बल्कि प्रीमियम सबसक्रिप्शन का एक विकल्प दे सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्स सीईओ ने प्रीमियम प्लान को तीन कैटेगरी में बांटे जाने की जानकारी को सही बतायाअभी यह प्रीमियम प्लान का चार्ज यूजर्स एक साथ नहीं चुका पा रहे हैंइस वजह से कंपनी इंटरनल परीक्षण भी कर रही है

नई दिल्ली: एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रीमियम प्लान की जगह नए सब्सक्रिप्शन प्लान पर इंटरनल परीक्षण कंपनी कर रही है। इस रिपोर्ट पर मुहर कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने लगाई है।

अब एक्स प्रीमियम या ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन का प्लान हर महीने 665.75 रुपये यानी 8 डॉलर में होगा। इसे तीन श्रेणी में प्रीमियम प्लान की जगह ला सकते हैं जिसमें एसआईसी, स्टैंडर्ड और प्लस के रूप में यूजर्स को नया सब्सक्रिप्शन प्लान मिलेगा। 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए एक्स अपने यूजर्स से इस प्लान के जरिए और रेवेन्यू लेना चाहता है। इसे इस रूप में देख सकते हैं जो यूजर्स अभी एक्स के प्रीमियम प्लान को लेने के लिए रुपये एक एक बार में नहीं दे सकते हैं। वो इन तीन कैटेगरी में भी प्लान लेकर प्रीमियम प्लान का लुत्फ उठा सकते हैं।

हाल में एलन मस्क की मुलाकात इजरायली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतनाहू से हुई थी जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि वो जल्द ही बोट की समस्या को खत्म करने वाले हैं। लेकिन इसके लिए यूजर्स से छोटा चार्ज लिया जाएगा और उन्हें इसे छुटकारा जल्द ही मिलेगा।

इससे पहले शोधकर्ता ने एक्स पर लाए जा रहे नए वर्जन के कोड के बारे में जांच की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि एक्स अब यूजर्स के सामने दिखने वाले एड्स पर रुपये चार्ज करेगा और एड्स का चार्ज उन्हीं तीन सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए वसूला जाएगा।

@Aaronp613 नाम के यूजर्स की मानें तो एक्स अपने प्रीमियम बेसिक प्लान में पूरे एड्स शो करेगा। जबकि एक्स के प्रीमियम स्टैंडर्ड वर्जन में आधे ही एड्स शो होंगे और दूसरी तरफ एक्स के प्रीमियम वर्जन में कोई भी एड नहीं दिखने वाला है। 

आपको बताते चले कि भारत में ट्विटर यानी एक्स पर ब्लू टिक लगाने के लिए यूजर्स को 900 रुपये हर महीने देने होते हैं, वो चाहे एंड्रॉयड के यूजर्स हो या फिर आईओएस डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स हो। दूसरी तरफ वेब के लिए 650 रुपये हर महीने चार्ज लिया जा रहा है।

इसके अलावा एक्स के यूजर्स सालाना प्लान भी 6 हजार 800 रुपये में ले सकते हैं जो कि वेब के लिए है। लेकिन आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स को सालभर के लिए प्लान 9 हजार 400 रुपये में दिया जा रहा है। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरभारतअमेरिकाएंड्रॉयडआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की