लाइव न्यूज़ :

बधिर व्यक्ति ने सबटाइटल न होने पर पॉर्न वेबसाइटों पर किया मुकदमा, हर्जाना भी मांगा

By भाषा | Updated: January 18, 2020 11:03 IST

मुकदमा दायर करने वाले शख्स का कहना है किवह चाहते हैं कि पॉर्न वेबसाइटें सबटाइटल दें। पॉर्नहब के वाइस प्रेसिडेंट कोरी प्राइस ने एक बयान जारी कर कहा है कि वेबसाइट पर सबटाइटल वाला भी एक सेक्शन है और उन्होंने उसका लिंक भी दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रुकलीन फेडरल कोर्ट में दी गई अर्जी में यारोस्लाव सुरिज नाम के व्यक्ति ने पॉर्नहब, रेडट्यूब और यूपॉर्न के खिलाफ मुकदमा दायर किया।इससे पहले भी सुरिज इसी बात को लेकर फॉक्स न्यूज के खिलाफ मुकदमा कर चुके हैं।

एक बधिर व्यक्ति ने तीन पॉर्न वेबसाइटों के खिलाफ वर्ग भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। न्यूयॉर्क में रहने वाले इस व्यक्ति ने अपनी अर्जी में कहा है कि सबटाइटल के बिना वह वेबसाइटों पर उपलब्ध सामग्री का पूरा-पूरा लुत्फ नहीं उठा पाता है।ब्रुकलीन फेडरल कोर्ट में गुरुवार को दी गई अर्जी में यारोस्लाव सुरिज नाम के व्यक्ति ने पॉर्नहब, रेडट्यूब और यूपॉर्न तथा उसके कनाडाई मुख्य कंपनी माइंडगीक के खिलाफ मुकदमा दायर कर कहा है कि वे ‘अमेरिकंस विद डिसैबिलिटी एक्ट’ (विकलांग अमेरिकी कानून) का उल्लंघन कर रहे हैं।इससे पहले भी सुरिज इसी बात को लेकर फॉक्स न्यूज के खिलाफ मुकदमा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह अक्टूबर और इस महीने कुछ वीडियो देखना चाहते थे, लेकिन नहीं देख पाए। सुरिज ने अपने 23 पन्ने की अर्जी में लिखा है, ‘‘सबटाइटल के बिना बधिरों और ऐसे लोगों को जिन्हें कम सुनाई देता है वे वीडियो का पूरा-पूरा लुत्फ नहीं उठा पाते हैं, जबकि सामान्य लोग ऐसा कर पाते हैं।’’सुरिज ने कहा कि वह चाहते हैं कि पॉर्न वेबसाइटें सबटाइटल दें और उन्होंने कुछ हर्जाने की भी मांग की है। पॉर्नहब के वाइस प्रेसिडेंट कोरी प्राइस ने एक बयान जारी कर कहा है कि वेबसाइट पर सबटाइटल वाला भी एक सेक्शन है और उन्होंने उसका लिंक भी दिया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की