लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की वजह से प्रौद्योगिकी आधारित स्वास्थ्य सेवा समाधान की मांग बढ़ी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 16, 2020 13:32 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘टेलीमेडिसिन’ सेवाओं की मांग अभी जारी रहेगी, क्योंकि उपभोक्ता चाहते हैं कि उन्हें घर बैठकर ही प्रभावी सलाह मिल सके। इससे उन्हें चिकित्सक के पास जाने की जरूरत नहीं होगी और उनका ‘इंतजार करने का समय’ भी बचेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी की वजह से उपभोक्ताओं की पसंद और प्राथमिकता में बड़ा बदलाव आया हैरिपोर्ट में कहा गया है कि अब उपभोक्ता अस्पताल जाने के बजाय घर पर ही स्वास्थ्य सेवा, इलाज और मरीजों की देखभाल चाहते हैं।

नयी दिल्ली: कोविड-19 महामारी की वजह से उपभोक्ताओं की पसंद और प्राथमिकता में बड़ा बदलाव आया है। परामर्शक कंपनी डेलॉयट इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अब उपभोक्ता प्रौद्योगिकी आधारित और ‘संपर्क-रहित’ स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब उपभोक्ता अस्पताल जाने के बजाय घर पर ही स्वास्थ्य सेवा, इलाज और मरीजों की देखभाल चाहते हैं। ‘स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को लेकर उपभोक्ताओं का बदलता नजरिया’ शीर्षक की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के प्रभाव की वजह से सामाजिक दूरी की जरूरत और डर के चलते उपभोक्ता चिकित्सकों से आमने-सामने बैठकर सलाह लेने के बजाय ऑनलाइन परामर्श को प्राथमिकता दे रहे हैं।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘उपभोक्ताओं में लगातार अपने घर में सुरक्षित बैठकर स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को पूरा करने की प्राथमिकता बढ़ रही है। वे चाहते हैं कि उनके स्वास्थ्य सेवा प्रदाता सुरक्षा प्रोटोकॉल को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करें।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘टेलीमेडिसिन’ सेवाओं की मांग अभी जारी रहेगी, क्योंकि उपभोक्ता चाहते हैं कि उन्हें घर बैठकर ही प्रभावी सलाह मिल सके। इससे उन्हें चिकित्सक के पास जाने की जरूरत नहीं होगी और उनका ‘इंतजार करने का समय’ भी बचेगा। डेलॉयट इंडिया की भागीदार अनुपमा जोशी ने कहा कि इस रिपोर्ट में हमने उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं में बदलाव के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए अवसरों और चुनौतियों का जिक्र किया है।

जोशी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इससे स्वास्थ्य सेवा पारिस्थतिकी तंत्र के संगठनों को बेहतर कारोबारी रणनीति बनाने, स्टार्टटप्स के साथ गठजोड़ करने में मदद मिलेगी। वे कोविड-19 के बाद नए वातावरण और आपूर्ति श्रृंखला की जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल सकेंगे।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की