लाइव न्यूज़ :

भारत के शॉर्ट वीडियो बाजार में प्रतिस्पर्धा, ‘शॉर्ट्स’ के साथ यूट्यूब भी अब  मैदान में

By भाषा | Updated: September 15, 2020 15:44 IST

गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी यूट्यूब शॉर्ट वीडियो के लिए नई पेशकश ‘शॉर्ट्स’ लाने जा रही है। एक ब्लॉगपोस्ट में यूट्यूब ने कहा कि वह एक नया छोटी अवधि का वीडियो अनुभव ‘शॉर्ट्स’ तैयार कर रही है। इसके जरिये 15 सेकंड या कम समय का शॉर्ट वीडियो साझा किया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइससे अपने मोबाइल फोन के जरिये छोटी अवधि का रोचक वीडियो बनाने के इच्छुक लोगों को लाभ होगा। इसके परीक्षण के लिए वीडियो बनाने के कुछ ‘टूल्स’ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।अगले कुछ दिन के दौरान हम शॉर्ट्स का शुरुआती बीटा संस्करण पेश कर रहे हैं।

नई दिल्लीः भारत के शॉर्ट वीडियो बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। टिकटॉक पर रोक के बाद देश में शॉर्ट वीडियो के बाजार में जो रिक्त स्थान पैदा हुआ था, उसे भरने के लिए कई कंपनियां मैदान में उतर रही हैं। अब यूट्यूब भी इस खंड में उतरने जा रही है।

गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी यूट्यूब शॉर्ट वीडियो के लिए नई पेशकश ‘शॉर्ट्स’ लाने जा रही है। एक ब्लॉगपोस्ट में यूट्यूब ने कहा कि वह एक नया छोटी अवधि का वीडियो अनुभव ‘शॉर्ट्स’ तैयार कर रही है। इसके जरिये 15 सेकंड या कम समय का शॉर्ट वीडियो साझा किया जा सकेगा।

इससे अपने मोबाइल फोन के जरिये छोटी अवधि का रोचक वीडियो बनाने के इच्छुक लोगों को लाभ होगा। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘अगले कुछ दिन के दौरान हम शॉर्ट्स का शुरुआती बीटा संस्करण पेश कर रहे हैं। इसके परीक्षण के लिए वीडियो बनाने के कुछ ‘टूल्स’ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।’’

यूट्यूब ने कहा कि यह इस उत्पाद का शुरुआती संस्करण है। इसे हमारे सामुदायिक प्रयोगकर्ताओं, वीडियो बनाने वाले लोगों और कलाकारों के लिए पेश किया जा रहा है। हम शॉर्ट्स में सुधार करते रहेंगे। पोस्ट में कहा गया है कि प्रयोगकर्ताओं से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इसमें और फीचर जोड़े जाएंगे तथा इसका अन्य देशों में विस्तार किया जाएगा।

भारत सरकार ने 29 जून को चीन से जुड़ी 59 ऐप पर रोक लगा दी थी। इनमें लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक भी शामिल है। उसके बाद से देश में विकसित कई ऐप मसलन रोपोसो, चिंगारी, जोश (डेलीहंट) और मोज (शेयरचैट) पेश की गई हैं। फेसबुक के इंस्टाग्राम ने भी इस तरह के प्लेटफॉर्म की बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए अपने ऐप में ही ‘रील्स’ की पेशकश की है। 

टॅग्स :यू ट्यूबफेसबुकगूगलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की